इटली की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Benelli (बेनेली) ने 2021 EICMA शो में TRK 800 एडवेंचर मोटरसाइकिल (ADV) को शोकेस किया है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में Benelli TRK 800 (बेनेली टीआरके 800) की टीजर तस्वीरें जारी की थी। बाइक में ADV के सभी पारंपरिक पहलू हैं जो इसे काफी मर्दाना लुक देते हैं। TRK 502 बाइक कुछ यूरोपीय बाजारों में काफी लोकप्रिय हो गई है और इसलिए चीनी स्वामित्व वाली इतालवी कंपनी ने अब इसके बड़े मॉडल को पेश किया है।
शानदार फीचर्स
Benelli TRK 800 बाइक में कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें एक फुल-एलईडी हेडलैंप, 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडजस्टेबल विंडशील्ड, स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट पिलियन ग्रैब रेल, साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट और नक्कल गार्ड मिलते हैं। इस मोटरसाइकिल में 19-इंच/17-इंच स्पोक वाले एल्यूमीनियम व्हील्स मिलते हैं जो ट्यूबलेस टायर्स को सपोर्ट करते हैं।
परफॉर्मेंस
Benelli TRK 800
- फोटो : Team-bhp
इंजन और पावर
Benelli TRK 800 में 754cc, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 75 bhp का पावर और 67 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है जो स्लिप/असिस्ट क्लच के साथ आता है। यह वही इंजन है जिसका इस्तेमाल Benelli Leoncino 800 (बेनेली लियोनसिनो 800) में किया गया है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बेनेली टीआरके 800 में 50 mm USD की फुल एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क और प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टेबिलिटी के साथ एक रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग की बात करें तो, मोटरसाइकिल ड्यूल 320 mm रोटर्स अप-फ्रंट और एक सिंगल 260 mm रोटर से लैस है।
लॉन्चिंग डिटेल्स
Benelli TRK 800
- फोटो : Team-bhp
स्पेसिफिकेशंस
ADV होने के नाते, TRK 800 में 211 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसकी सीट की ऊंचाई 834 mm है। मोटरसाइकिल का कुल वजन (कर्ब वेट) 226 किलोग्राम है।
भारत में कब होगी लॉन्च
बेनेली टीआरके 800 के साल 2022 की दूसरी छमाही तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डीलरशिप तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीआरके 800 को अगले साल भारत में पेश किया जा सकता है।