Auto Expo 2020: Mahindra Atom
- फोटो : Amar Ujala
क्या होगी रफ्तार?
Mahindra Atom की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कितने लोग बैठ सकते हैं?
Mahindra Atom में चार लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसके पीछे की सीट पर 3 लोग बैठ सकते हैं। वहीं, आगे केवल ड्राइवर के बैठने की जगह है।
परफॉर्मेंस
Mahindra Atom में 48kW का मोटर मिलेगा, जो करीब 20 हॉर्स पावर की ताकत जेनरेट करेगा।
रेंज
Mahindra Atom फुल सिंगल चार्ज पर 100 से 150 किलोमीटर का रेंज देगी। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर आप इसे 150 किलोमीटर तक बिना रुके चला सकते हैं।
कनेक्टिविटी
Mahindra Atom में पीछे बैठे यात्री को एक टैब मिलेगा। इसकी मदद से पीछे बैठा यात्री ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक की जानकारी को रियल टाइम में हासिल कर सकेगा। वहीं, ड्राइवर के सामने भी एक टैब मिलेगा जिससे वो किसी भी ट्रैवल रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकता है।
फ्लैट फ्लैर और बड़े दरवाजे
इस कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके दरवाजे से आप आसानी से बाहर या अंदर आ सकते हैं। वहीं, इसके फ्लोर काफी फ्लैट है जिससे यात्रा के दौरान आपको बेहतर राइडिंग अनुभव मिलेगा।
Mahindra Atom को क्यों बनाया गया है?
Mahindra Atom को कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। यह गाड़ी उन जगहों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है जहां मेट्रो से उतर कर आप सवारी लेते हैं। इसमें तापमान से लेकर सुविधा तक का ध्यान रखा गया है।
OLA और UBER सर्विसेज को मिलेगी टक्कर
Mahindra Atom का इस्तेमाल कंपनी कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए करेगी। ऐसे में Mahindra Atom आने वाले समय में OLA और UBER सर्विसेज को कड़ी टक्कर देने वाली है।
कब होगी लॉन्च?
Mahindra & Mahindra अपनी Mahindra Atom को 3 से 5 महीने के भीतर लॉन्च कर सकती है।
क्या होगी कीमत?
माना जा रहा है कि Mahindra Atom को कंपनी 12 से 14 लाख रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।