चुनाव आने में अभी कुछ समय बाकि है, लेकिन राजनीतिक दलों ने देश भर में अपने अभियान शुरू कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार की Telugu Desam Party ने राज्य में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कुछ घोषणा की है। जो कि बेहद ही रोचक है। राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को मारुति सुजुकी डिजायर सेडान देगी। यानी, अगर किसी युवा की नौकरी नहीं है तो ही वह मारुति की सेडान कार डिजायर को पाने के योग्य होगा।
विस्तार से समझाएं तो चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि राज्य के ब्राह्मण युवा जो फिलहाल बेरोजगार हैं, उन्हें मारुति सुजुकी डिजायर सेडान मिलेगी। वितरण के लिए सेडान की 50 इकाइयों को आवंटित किया गया है। यह एक स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत किया जाएगा और युवाओं को दिए जाने वाले वाहनों को अत्यधिक सब्सिडी भी मिलेगी।