फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल-न्यू 2020 Hyundai i20 प्रीमियम हैचबैक कार की पहली झलक, जानें नए फीचर्स और इंजन डिटेल्स

Mon, 26 Oct 2020 06:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह कंपनी की लोकप्रिय कार ह्यूंदै i20 की तीसरी पीढ़ी की कार होगी। इस साल की शुरुआत में यूरोप स्पेसिफिक हुंडई i20 को पेश किया गया था। इसे ब्रांड द्वारा वैश्विक स्तर पर अपनाई गई 'सेंसस स्पोर्टीनेस' स्टाइलिंग फिलॉस्फी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
All New 2020 Hyundai i20 Sketch - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपनी आने वाली कार ऑल-न्यू 2020 ह्यूंदै i20 हैचबैक के डिजाइन स्केच का पहला सेट जारी किया है। इन स्केच से पता चलता है कि इस प्रीमियम हैचबैक कार के डिजाइन को काफी अपडेट किया गया है। अपडेटेड i20 को भारतीय बाजार में दिवाली से पहले नवंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और कनेक्टेड केबिन के साथ आने का दावा करती है। 

विज्ञापन

यह कंपनी की लोकप्रिय कार ह्यूंदै i20 की तीसरी पीढ़ी की कार होगी। इस साल की शुरुआत में यूरोप स्पेसिफिक हुंडई i20 को पेश किया गया था। इसे ब्रांड द्वारा वैश्विक स्तर पर अपनाई गई 'सेंसस स्पोर्टीनेस' स्टाइलिंग फिलॉस्फी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नई ह्यूंदै i20 डीलरों के पास पहुंचने लगी है। इस कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा गया है। 

नया एक्सटीरियर
ऑल न्यू i20, ओल्ड कॉन्टीनेंट में पिछले कुछ महीनों से बेची जा रही यूरो-स्पेक i20 पर आधारित है। नई i20 के कई हिस्सों में 'Z' थीम डिजाइन देखने को मिलेगी। कार के डिजाइन स्केच पर गौर करें तो नई i20 में डुअल टोन एक्सटीरियर पेंट का ऑप्शन मिलेगा। 

नया इंटीरियर
नई i20 में ऑल ब्लैक लुक के साथ प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा। न्यू जेनरेशन क्रेटा की तरह ही ऑल न्यू i20 में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए जाने की भी उम्मीद है। इसमें एपल-कारप्ले, एंड्रॉयड-ऑटो को सपोर्ट करने वाला 10.25 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। नई i20 के हायर स्पेसिफिक मॉडल्स में ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसके साथ ही फ्री-स्टैंडिंग होरिजोंटल ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्रोम एक्सेंट्स, सनरूफ, मल्टीपल पोर्ट्स के साथ वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

इंजन और ट्रांसमिशन 
ऑल-न्यू 2020 ह्यूंदै i20 में ह्यूंदै वेन्यू में मिलने वाला इंजन मिल सकता है। यानी इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो 83hp पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल या सीवीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। जबकि डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन होगा, जो 100hp पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि नई i20 में 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर एटी भी मिलने की उम्मीद है। 

नई i20 में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी होगा। यह इंजन 120hp पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलेगा। इसमें क्लच पेडल रहित 6 स्पीड iMT का ऑप्शन भी मिल सकता है। इस फीचर को सबसे पहले ह्यूंदै वेन्यू और बाद में किआ सोनेट में दिया गया। 
विज्ञापन

कीमत और मुकाबला
ऑल-न्यू 2020 ह्यूंदै i20 का मुकाबला भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Honda Jazz (होंडा जैज) और Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) से होगा। नई i20 की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें