फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार सख्त: नकली हेलमेट, कुकर व सिलिंडर बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, कई ई-कॉमर्स कंपनियों को भी नोटिस

Thu, 25 Nov 2021 04:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

ई-कॉमर्स कंपनियों के अलावा कई विक्रेताओं को भी बीआईएस मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले कुकर बेचने के लिए नोटिस दिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसे की स्थिति में जानलेवा साबित होने वाले नकली उत्पादों की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए सरकार देशभर में अभियान चलाएगी। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने बुधवार को कहा कि फर्जी आईएस मुहर वाले प्रेशर कुकर, दोपहिया हेलमेट और रसोई गैस सिलिंडर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा, खुदरा विक्रेताओं के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। हमने पहले ही अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित पांच ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस जारी किया है। यहां ऐसे प्रेशर कुकर बेचे जा रहे, जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं।

जिला कलेक्टर दर्ज करेंगे मुकदमा
बाजारों में ऐसे नकली उत्पादों की बिक्री पर लगाम के लिए सीसीपीए ने सभी जिला कलेक्टरों को उन कंपनियों की जांच करने को कहा है जिनके खिलाफ उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। अपने क्षेत्राधिकार में जांच करने के बाद अगले दो माह में इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। खरे ने बताया कि इसके अलावा सीसीपीए व्यक्तिगत रूप से भी इन उत्पादों की निगरानी कर रहा है। ऐसे मामले सामने आने पर हम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


खरीदने से पहले ध्यान दें उपभोक्ता

  • खरीदारी करते समय उपभोक्ता सुरक्षा के लिए बीआईएस का भारतीय मानक (आईएस) निशान जरूर देखें।
  • वेबसाइटों पर भी ग्राहक उत्पादों के फीचर्स में आईएस निशान देखकर ही ऑर्डर करें।
  • उपभोक्ताओं को जानकारी होनी चाहिए कि प्रेशर कुकर, दोपहिया हेलमेट और रसोई गैस सिलिंडर की बिक्री बिना आईएस निशान के नहीं की जा सकती है।
  • हेलमेट पर आईएस 4151:2015 व प्रेशर कुकर पर आईएस 2347:2017 का निशान देखकर ही खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें