फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Honda Civic हैचबैक: 24 जून को नए डिजाइन के साथ होगा ग्लोबल डेब्यू, कंपनी ने जारी किया टीजर

Thu, 10 Jun 2021 08:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 जून को अधिकारिक तौर पर ग्लोबल डेब्यू से पहले Honda (होंडा) ने अपनी ऑल-न्यू Civic (सिविक) हैचबैक कार की टीजर तस्वीर जारी कर दी है। 
विज्ञापन
2022 Honda Civic hatchback teaser - फोटो : Honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda Civic Hatchback: जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी ऑल-न्यू Civic (सिविक) हैचबैक कार की टीजर तस्वीर जारी कर दी है। होंडा अपनी इस कार का 24 जून को अधिकारिक तौर पर ग्लोबल डेब्यू करेगी। होंडा के मुताबिक नई सिविक हैचबैक को सिविक सेडान पर आधारित कर विकसित किया गया है। 11वीं पीढ़ी की सिविक हैचबैक 5-डोर कार 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लॉन्च होगी और कंपनी का वादा है कि कार की परफॉर्मेंस पहले से शानदार होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि Honda Civic सेडान की बिक्री पिछले साल दिसंबर में भारत में बंद कर दी गई थी। हालांकि कंपनी होंडा सिविक के हैचबैक वर्जन को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचती है। यह पहली बार है जब नई होंडा सिविक हैचबैक कार की मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में इंडियाना के ग्रीन्सबर्ग में होंडा के कारखाने में की जाएगी। इससे पिछली पीढ़ी के मॉडल का उत्पादन यूरोप और जापान में किया गया था। 

कैसी होगी डिजाइन

टीजर तस्वीर के मुताबिक, नई होंडा सिविक सेडान कार की तरह, न्यू सिविक हैचबैक कार का डिजाइन अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा परिपक्व होगा। नई सिविक हैचबैक का फ्रंट लुक कार के सेडान वर्जन जैसा ही होना चाहिए। वहीं कार के रियर में भी अहम बदलाव की उम्मीद है, जिसमें एक अपडेटेड रूफलाइन और नया रियर डिजाइन शामिल है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि रियर में क्या बदलाव किए गए हैं, लेकिन टीजर तस्वीर में देखा जा सकता है कि टेललाइट्स सेडान वर्जन से अलग नजर आ रही हैं।
 

इंजन और ट्रांसमिशन

नई सिविक हैचबैक में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिल सकता है। यह इंजन अधिकतम 158 hp का पावर और 187 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा होंडा इस कार में एक टर्बोचार्ज्ड 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन भी दे सकती है, जो 180 hp का अधिकतम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। दोनों इंजनों के साथ सीवीटी ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है। होंडा नई सिविक हैचबैक को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी पेश कर सकती है। 

कंपनी न्यू जेनरेशन होंडा सिविक हैचबैक से जुड़ी सारी डिटेल्स को 24 जून को अधिकारिक तौर पर साझा करेगी। 
विज्ञापन

कंपनी का सबसे पुराना ब्रांड

सिविक जापानी कार निर्माता के सबसे पुराने और लोकप्रिय ब्रांड मॉडल में से एक रहा है। होंडा के प्रमुख ग्लोबल मॉडलों में से एक के तौर पर, यह पिछले कुछ वर्षों में कार निर्माता के लिए सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक रही है। होंडा के मुताबिक सिविक ने 1972 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक कंपनी दुनिया भर में होंडा सिविक सीरीज की लगभग 27 मिलियन (करीब 2.7 करोड़) यूनिट बेचने में कामयाब रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें