फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग कंफर्म: Volkswagen Taigun अगस्त में होगी लॉन्च, इतनी होगी कीमत, क्रेटा-सेल्टोस से होगा मुकाबला

Wed, 26 May 2021 06:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक कई डीलर 10 हजार रुपये की राशि लेकर Volkswagen Taigun की प्री-बुकिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह एसयूवी दिवाली से पहले अगस्त तक लॉन्च हो जाएगी।
विज्ञापन
Volkswagen Taigun  - फोटो : Volkswagen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) भारतीय कार बाजार में सबसे कॉम्पीटिशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई कार Volkswagen Taigun को अगस्त में लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा है कि नई Taigun (ताइगुन) इस साल अगस्त के महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इसी वजह से फॉक्सवैगन के चुनिंदा डीलरों ने नई Taigun एसयूवी की प्री-बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। हालांकि यह अनाधिकारिक बुकिंग है। कंपनी ने अभी तक भारत में अपनी आनेवाली VW Taigun एसयूवी के लिए आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर लेना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

इतने में हो रही है बुकिंग

2021 Volkswagen Taigun - फोटो : Volkswagen
रिपोर्ट के मुताबिक कई डीलर 10 हजार रुपये की राशि लेकर Volkswagen Taigun की प्री-बुकिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह एसयूवी दिवाली से पहले अगस्त तक लॉन्च हो जाएगी। फॉक्सवैगन ने इस साल मार्च के आखिर में आधिकारिक तौर पर अपनी नई एसयूवी Taigun के प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा उठाया था। कंपनी अपनी इस कार को पिछले साल फरवरी में ऑटो एक्सपो में पेश किया था। जर्मन कार निर्माता ने Volkswagen Taigun के जरिए मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा है। एक सेगमेंट में Hyundai Creta (ह्यू्ंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) जैसी एसयूवी का दबदबा है। 

दो ट्रिम्स में आएगी

Volkswagen Taigun - फोटो : Social Media
फरवरी 2020 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश की गई Taigun एसयूवी कॉन्सेप्ट और अभी पेश की गई प्रोडक्शन वर्जन लगभग एक जैसी है। Taigun में फॉक्सवैगन के नए डिजाइन एलिमेंट्स देखे जा सकते हैं, जो कंपनी की T-Roc में देखी गई और आनेवाली सभी गाड़ियों में देखने को मिलेगी। 

Taigun एसयूवी को दो ट्रिम्स में पेश किया जाएगा जिसमें GT लाइन ट्रिम का टॉप एंड होगा। इसमें ग्रिल में GT बैजिंग, रेड ब्रेक कॉलिपर्स जैसे कुछ खास फीचर्स मिलेंगे। 

इंजन और पावर

2021 Volkswagen Taigun - फोटो : Volkswagen
Taigun कॉम्पैक्ट एसयूवी में पावर के लिए 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड TSI पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 115 PS का अधिकतम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं दूसरा इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर 4-सिलेंडर ट्रर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 150 PS का अधिकतम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी इस कार के साथ ट्रांसमिशन के तीन विकल्प पेश करेगी। कंपनी इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स बतौर स्टैंडर्ड देगी। वहीं 1.0-लीटर इंजन में एक 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक और 1.5-लीटर  इंजन में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 

लुक और डिजाइन

2021 Volkswagen Taigun - फोटो : Volkswagen
Taigun के डिजाइन की बात करें तो तो यह T-Roc से काफी मिलती-जुलती है। कार के फ्रंट में ग्रिल में VW की बैजिंग प्रमुखता से दिखाई देती है। इसमें स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी DRL मिलते हैं। फॉग लैंप केसिंग को क्रोम केसिंग में गार्निश किया गया है। इस एसयूवी में बड़े व्हील आर्च और 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के रियर में दोनों तरफ की एलईडी टेल लाइट्स को एक एलईडी लाइट की धारी कनेक्ट करती है। इसमें क्रोम डोर हैंडल, सिल्वर रूफ रेल और ब्लैक-बी-पिलर्स मिलते हैं।
 

कार में होगी ज्यादा जगह

Volkswagen Taigun  एसयूवी  MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल स्कोडा कुशाक में भी किया गया है। फॉक्सवैगन का दावा है कि Taigun एसयूवी की केबिन काफी बड़ी है और इसमें काफी जगह मिलती है। फॉक्सवैगन का यह भी कहना है कि इस एसयूवी में 2,651 mm का व्हीलबेस मिलता है, जो कि सेगमेंट में सबसे लंबा है, और यह ताइगुन एसयूवी के अंदर जगह बढ़ाने में मदद करेगा। 

शानदार फीचर्स 

रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि फॉक्सवैगन ने Taigun एसयूवी के इंटीरियर की तस्वीर लेने की इजाजत नहीं दी लेकिन पत्रकारों को इसके अंदर की एक झलक लेने की अनुमति दी। एसयूवी के अंदर डुअल-टोन इंटीरियर एक डिजिटल कॉकपिट के साथ प्रीमियम लुक देता है। इसमें 10.1 इंच के इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबियंट लाइट, फ्रंट यात्रियों के लिए वेंटिलेटेड सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई अहम फीचर्स इस एसयूवी में मिलते हैं। 

सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा, फॉक्सवैगन ने इस एसयूवी में कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए हैं। Taigun एसयूवी में ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और यात्रियों के लिए 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

इतनी हो सकती है कीमत

Taigun एसयूवी को एक प्रीमियम और मॉडर्न उत्पाद कहा जा सकता है। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद यह अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी कड़ी टक्कर देने वाली है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस कार की कीमत का एलान नहीं किया है। लेकिन फॉक्सवैगन का वादा है कि Taigun की काफी "प्रतिस्पर्धी कीमत" होगी। एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Volkswagen Taigun की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें