फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Honda Goldwing Tour: लग्जरी टूअरिंग बाइक की भारत में डिलीवरी शुरू, कार वाले फीचर्स से लैस बाइक 24 घंटे में बिक गई, जानें कीमत

Tue, 13 Jul 2021 02:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपने फ्लैगशिप मॉडल 2021 Gold Wing Tour (2021 गोल्ड विंग टूअर) की डिलीवरी शुरू कर दी है। जानें इसकी खासियतें।
विज्ञापन
2021 Honda Gold Wing Tour - Manual Transmission Variant - फोटो : Honda Motorcycle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने भारत में अपने फ्लैगशिप मॉडल 2021 Gold Wing Tour (2021 गोल्ड विंग टूअर) की डिलीवरी शुरू कर दी है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, कंपनी अपनी इस बाइक की डिलीवरी विशेष प्रीमियम रिटेल आउटलेट्स - गुरुग्राम (हरियाणा), मुंबई (महाराष्ट्र), बंगलूरू (कर्नाटक) और इंदौर (मध्य प्रदेश) में स्थित अपने एक्सक्लूसिव प्रीमियम डीलरशिप होंडा बिगविंग टॉपलाइन के जरिए कर रही है। 
विज्ञापन


कंपनी ने इसे बीते 16 जून को लॉन्च किया था। नया मॉडल जापान से भारतीय बाजार में सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट-अप) यूनिट के तौर पर आयात किया जा रहा है। कंपनी की प्रीमियम टूअरिंग मोटरसाइकिल को ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस फ्लैगशिप सीबीयू इंपोर्ट मॉडल की पहली खेप बुकिंग के एलान के 24 घंटों के भीतर पूरी तरह से बुक हो गई थी। यह मोटरसाइकिल लग्जरी टूअरिंग के गोल्ड स्टैंडर्ड के नए स्टैंडर्ड तय करती है। 2021 गोल्ड विंग टूअर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है - एयरबैग के साथ डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और मैनुअल ट्रांसमिशन। 

बेहतरीन ड्राइविंग का अनुभव

2021 Honda Gold Wing Tour - DCT + Airbag Variant - फोटो : Honda Motorcycle
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के निदेशक - बिक्री और विपणन, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, "2021 गोल्ड विंग टूर एक अनूठी प्रीमियम टूअरिंग मोटरसाइकिल है, जिसे कई लोग दुनिया भर में अपनाना चाहते हैं। यह आराम और विलासिता दोनों प्रदान करने वाले टॉप फीचर्स से लैस है। हमें इस बाइक के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया देखकर खुशी हो रही है जो हमेशा से एक लीजेंड रही है। यह अपने आप में प्रीमियम-मोटरसाइकिल की मांग के साथ-साथ होंडा ब्रांड में ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है। 

यह होंडा की एक प्रीमियम क्रूजर मोटरसाइकिल है जिसकी बिक्री कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से हो रही है। चूंकि 2021 Honda Goldwing Tour एक अल्ट्रा-प्रीमियम मोटरसाइकिल है, जिसमें ढेर सारे शानदार फीचर्स मिलते हैं। पिछले मॉडल के मुकाबले नए मॉडल में कहीं ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं जो इस मोटरसाइकिल को बेहद खास बनाती है और इसमें राइडर को एक बेहतरीन ड्राइविंग का अनुभव मिलता है। 

इंजन और पावर

इस ग्रैंड टूअर मोटरसाइकिल में 1,833 cc का लिक्विड-कूल्ड 4-स्ट्रोक 24-वाल्व SOHC फ्लैट-6 इंजन मिलता है। यह इंजन 5,500 rpm पर 93 kW (124.7 bhp) का अधिकतम पावर और 4,500 rpm पर 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल में थ्रॉटल बाय वायर (टीबीडब्ल्यू) इंजन मैनेजमेंट और चार राइडिंग मोड्स - टूर, स्पोर्ट, ईकॉन और रेन दिए गए हैं, जो सीधे सस्पेंशन डंपिंग और डुअल कंबाइंड ब्रेक सिस्टम (डी-सीबीएस) को बदल देते हैं। 

शानदार फीचर्स

नई 2021 होंडा गोल्ड विंग टूअर भारतीय बाजार में मौजूद सबसे अच्छी तरह से तैयार की गई टूअरिंग मोटरसाइकिलों में से एक है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है। इसकी कुछ अहम फीचर्स की बात की जाए तो, इसमें एक यूनिक कॉकपिट डिजाइन के साथ लग्जरी इंस्ट्रूमेंटेशन मिलता है। इसमें 7-इंच का फुल-कलर TFT लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले दिय गया है जो ऑडियो और नेविगेशन सिस्टम जैसे इंफॉर्मेशन देता है। इसके अलावा, यह मोटरसाइकिल पर सभी प्रमुख विवरणों के बारे में राइडर को अपडेट रखने के लिए राइडिंग मोड और सस्पेंशन एडजस्टमेंट को भी मैनेज करती है। होंडा ने इस स्क्रीन पर 8 ब्राइटनेस लेवल दिए हैं ताकि यह दिन के उजाले में भी बेहतरीन डिस्पले दे। इसके साथ ही इसमें टायर प्रेसर की जानकारी भी देता है। 

कई स्पेशल फीचर्स भी शामिल

इस बाइक में एक स्मार्ट की (चाभी) भी दी गई है जिससे इसके सिस्टम को एक्टिवेट करती है और इसमें एक इमरजेंसी चाभी भी शामिल है। यह इग्निशन को चालू / बंद और हैंडलबार लॉक को ऑटोमैटिक रूप से काम करता है। गोल्ड विंग टूर एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। होंडा ने प्लग इन करने के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिए हैं। इसमें हाईवे स्पीड पर विंड बफेटिंग से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल स्क्रीन भी मिलती है। इसके अलावा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स में ABS, डुअल कंबाइंड ब्रेक सिस्टम और आइडलिंग स्टॉप (केवल DCT वेरिएंट में) शामिल हैं। 
विज्ञापन

रंग और कीमत

2021 Gold Wing Tour के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट पर्ल ग्रेयर व्हाइट कलर में उपलब्ध होगी और इसकी गुरुग्राम में एक्स-शोरूम कीमत 37,20,342 रुपये तय की गई है। जबकि इस बाइक का एयरबैग के साथ डुअल क्लच ट्रांसमिशन वेरिएंट ब्लैक मेटैलिक और मैट मोरियल ब्लैक के कंबीनेशन में उपलब्ध है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 39,16,055 रुपये रखी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें