फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Hyundai i20 की बंपर बिक्री ने मचाई भारत में धूम, जानें अब तक कितने ग्राहकों ने किया बुक?

Fri, 18 Dec 2020 06:38 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) की नई Hyundai i20 को भारत में ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। कंपनी ने इसे दिवाली से ठीक पहले लॉन्च किया था, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। कहना गलत नहीं होगा कि कंपनी की यह रणनीति कारगर साबित हो रही है। लॉन्च के 40 दिनों में इस कार को 30,000 से भी ज्यादा ग्राहकों ने बुक कर लिया है। लॉन्च के बाद से 40 दिनों में Hyundai i20 2020 के 20,000 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिक चुके हैं। इस दौरान कंपनी ने 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी भी कर दी है।

विज्ञापन


ह्यूंदै ने अपनी नई Hyundai i20 को भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया। इनमें Magna, Sportz, Asta और Asta (O) शामिल हैं। कंपनी ने इसे 6.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया था।

Hyundai i20 2020: इंजन

कंपनी ने इसे तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। इनमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।

Hyundai i20 2020: परफॉर्मेंस

  • इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का IVT वर्जन 87 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका मैनुअल वर्जन 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • इसका 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

Hyundai i20 2020: कीमतें

1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: 5MT

  • Magna: 6,79,900 रुपये
  • Sportz: 7,59,900 रुपये
  • Asta: 8,69,900 रुपये
  • Asta (O): 9,19,900 रुपये


1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: IVT  

  • Sportz: 8,59,900 रुपये
  • Asta: 9,69,900 रुपये


1.5-लीटर डीजल इंजन: 6MT 

  • Magna: 9,19,900 रुपये
  • Sportz: 8,99,900 रुपये
  • Asta (O): 10,59,900 रुपये


1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: IMT 

  • Sportz: 8,79,900 रुपये
  • Asta: 9,89,900 रुपये


1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: 7DCT 

  • Sportz: 8,99,900 रुपये
  • Asta (O): 10,59,900 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें