2020 Honda Africa Twin
- फोटो : Honda
2020 Honda Africa Twin में पावर के लिए 1084cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसके डिस्प्लेसमेंट को 86 सीसी तक बढ़ाया गया है। ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाली बाइक का इंजन 7500 आरपीएम पर 102hp की पावर और 6250 आरपीएम पर 105Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यानी इसके पावर आउटपुट में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि पुरानी मॉडल का इंजन 7500 आरपीएम पर 95hp की पावर और 6000 आरपीएम पर 98Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि, भारतीय बाजार में लॉन्च हुई पुरानी जेनरेशन वाली Africa Twin का Honda ने आउटपुर घटा दिया था। पुरानी जेनरेशन वाली Africa Twin का इंजन 7500 आरपीएम पर 89hp की पावर और 6000 आरपीएम पर 93.1Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ऐसे में हो सकता है कि 2020 Africa Twin के परफॉर्मेंस को कंपनी घटा सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स की बात करें तो 2020 Honda Africa Twin में 6-एक्सिस इनर्शियल मीजरमेंट यूनिट (IMU), व्हीली कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, रियर-लिफ्ट कंट्रोल, DCT कॉर्नरिंग डिटेक्शन और कॉर्नरिंग लाइट्स दी गई हैं। इसमें नया 6.5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। इसमें पहली बार क्रूज कंट्रोल बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके एडवेंचर स्पोर्ट्स ES मॉडल में कई एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक एक्विप्ड राइड एडजस्टमेंट (EERA) सस्पेंशन, ट्यूबलेस व्हील्स, हीटेड ग्रिप्स, चार्जिंग सॉकेट, बड़े स्किड प्लेट और एल्युमिनियम रियर रैक के साथ बड़े फ्यूल टैंक दिए गए हैं।
माना जा रहा है कि Honda मौजूदा-जेनरेशन वाली Africa Twin को केवल DCT ट्रांसमिशन के साथ बेचेगी। यूएस के बाजार में इस बाइक के मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट की कीमत 14,399 डॉलर (भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 10.33 लाख रुपये) है। वहीं, Adventure Sports SE वेरिएंट की कीमत 17,199 डॉलर (12.34 लाख रुपये) है।