हुंडई इंडिया ने अपने तरोताजा आई 10 को पिछले साल दिखाया था जो कि काफी आकर्षक दिख रही थी। कंपनी ने चुपचाप तरीके से इस फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। फेसलिफ्टेड हुंडई ग्रैंड आई10 पेट्रोल की कीमत 4.58 लाख से 6.40 लाख रुपये पेट्रोल, डीजल की कीमत 5.68 लाख से 7.33 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है। सबसे अच्छी बात ये है कि अब इसका बेस मॉडल पहले के मुकाबले 30 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है। अगर वहीं इसकी तुलना हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी इग्निस से करें तो यह एक दूसरे को काफी करीब से प्रतिस्पर्धा दे रही हैं। इग्निस की कीमत 4.59 से 7.8 लाख रुपये है।
हुंडई ग्रैंड आई 10 का फेसलिफ्ट
- फोटो : Hyundai India
इसमें 1.2 लीटर डीजल इंजिन दिया गया है। इसका इंजिन 73 पीएस की शक्ति देता है तथा यह ज्यादा माइलेज भी प्रदान करता है। यह पांच स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स में उपलब्ध है। जबकि पेट्रोल 1.2 लीटर इंजिन में ऑटोमेटिक और मैग्ना स्पोर्टज का विकल्प है। इसका पेट्रोल इंजिन 85 पीएस की शक्ति देता है। ये दोनों ही इंजिन यूरो चार के मानकों पर तैयार किए गए हैं। हुंडई ने अपनी इस कार पर 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी ऑफर कर रही है।
हुंडई
- फोटो : Hyundai India
इसके केबिन लेआऊट की बात करें तो यह पुरानी कार से काफी मिलता जुलता है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम अब ज्यादा एडवांस है। 7 इंच का टचस्क्रीन एपल कार प्ले के साथ दिया गया है साथ में मिरर लिंक और एंड्रायड ऑटो न्यू ग्रैंड आई10 में पहली बार दिया गया है। पुराने मॉडल की तरह इसमें भी नेवीगेशन दिया गया है जिसमें 1 जीबी का म्युजिक स्टोरेज भी उपलब्ध है।
इसमें पार्किंग सेंसर भी मौजूद हैं। अन्य फीचर्स की बात करें इस कार में रियर व्यू मिरर, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल मिरर भी इसके पैकेज में उपलब्ध है। ड्राइवर एयरबैग स्टैंडर्ड है जबकि एबीएस आपको सिर्फ टॉप मॉडल में ही मिलेगा।