सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की सहायक सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) ने एक नया मील का पत्थर हासिल कर लिया है। एसएमजी ने घोषणा की है कि उसके मैनुफेक्चरिंग प्लांट ने 10 लाख कारों को बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने 21 अक्टूबर, 2020 को 10 लाख यूनिट्स का आंकड़ा छुआ। एसएमजी में फरवरी 2017 में परिचालन शुरू हुआ था, जिसके केवल तीन साल और नौ महीनों में 10 लाख प्रोडक्शन का कंपनी ने आंकड़ा छू लिया है।
10 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन करने वाली एसएमजी कंपनी की सबसे तेज उत्पादन संयंत्र बन गया है। बता दें कि सुजुकी गुजरात प्लांट हंसलपुर में स्थित है। कंपनी यहां कारों का प्रोडक्शन करती है और यहां से दूसरे देशों में उसका निर्यात भी किया जाता है।