फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicles Scrap: ऑटो कंपनियां स्क्रैपेज सर्टिफिकेट के बदले नए वाहन खरीदने पर 1.5-3% की देंगी छूट, जानें डिटेल्स

Tue, 27 Aug 2024 08:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई यात्री और वाणिज्यिक वाहन निर्माता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक की। जिसके बाद वे पुराने वाहनों को कबाड़ में बदलने के बदले नए वाहन की खरीद पर 1.5 से 3 प्रतिशत की छूट देने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
Vehicle Scrapping - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन से पहले, कई यात्री और वाणिज्यिक वाहन निर्माता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक की। जिसके बाद वे पुराने वाहनों को कबाड़ में बदलने के बदले नए वाहन की खरीद पर 1.5 से 3 प्रतिशत की छूट देने पर सहमत हो गए हैं। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया कि मर्सिडीज बेंज इंडिया ने फ्लैट डिस्काउंट की पेशकश की है, जो सभी मौजूदा छूटों से ज्यादा होगी। 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भारत मंडप में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चर्रस (SIAM) (सियाम) प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल उद्योग में दबावपूर्ण मुद्दों को संबोधित किया।

बयान में कहा गया है, "इस बातचीत के दौरान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की सलाह पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए और फ्लीट मॉडर्नलाइजेशन और सर्कुलर अर्थव्यवस्था के महत्व को स्वीकार करते हुए, कई वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं और कई यात्री वाहन निर्माताओं ने जमा प्रमाणपत्र (स्क्रैपेज सर्टिफिकेट) के बदले सीमित अवधि के लिए छूट देने पर सहमति जताई है।"

इसमें कहा गया कि वाणिज्यिक वाहन निर्माता दो साल की सीमित अवधि के लिए छूट देने के इच्छुक हैं। और यात्री वाहन निर्माता एक साल की सीमित अवधि के लिए छूट देने के इच्छुक हैं।

बयान में कहा गया है कि ये छूट वाहनों को स्क्रैप करने के लिए और प्रोत्साहित करेगी, जिससे सड़कों पर सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक कुशल वाहनों का चलना सुनिश्चित होगा। 

बयान के अनुसार, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ह्यूंदै मोटर इंडिया, किआ मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, रेनो इंडिया, निसान इंडिया और स्कोडा फॉक्सवैगन इंडिया जैसी यात्री वाहन निर्माता कंपनियां पिछले छह महीनों में मालिक द्वारा स्क्रैप किए गए यात्री वाहन पर नई कार की एक्स-शोरूम कीमत का 1.5 प्रतिशत या 20,000 रुपये (जो भी कम हो) की छूट देंगी। 

बयान में कहा गया है, "स्क्रैप किए गए वाहन का डिटेल्स वाहन प्रणाली में लिंक किया जाएगा।" और कहा कि कंपनियां स्वेच्छा से पहचान किए गए मॉडल पर अतिरिक्त छूट दे सकती हैं।

बयान ने बताया कि व्यक्तिगत यात्री वाहन निर्माता को अपने वाहन पोर्टफोलियो के भीतर सिर्फ पहचान किए गए मॉडल पर इस छूट का विस्तार करने की स्वतंत्रता हो सकती है।

इसमें कहा गया, "चूंकि कार का आदान-प्रदान नहीं किया जा रहा है, बल्कि सिर्फ स्क्रैप किया जा रहा है, इसलिए एक्सचेंज और स्क्रैप छूट के बीच सिर्फ स्क्रैपेज छूट लागू होगी।" 

बयान के अनुसार, वाणिज्यिक वाहन निर्माता जैसे टाटा मोटर्स, वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स, अशोक लेलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फोर्स मोटर्स, इसुजु मोटर्स और एसएमएल इसुजु, 3.5 टन से ज्यादा के कमर्शियल कार्गो वाहन की एक्स-शोरूम कीमत का 3 प्रतिशत के बराबर छूट देंगे।

इसमें कहा गया, "स्क्रैप किए गए वाणिज्यिक वाहन के ट्रेडेड सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट के बदले वाहन खरीदने वाले व्यक्ति को दी जाने वाली छूट 3.5 टन से अधिक जीडब्ल्यूडब्ल्यू (ग्रॉस व्हीकल वेट) के साथ वाणिज्यिक कार्गो वाहन को स्क्रैप करने के लिए एक्स-शोरूम कीमत का 2.75 प्रतिशत के बराबर होगी।" 
विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि इस योजना को बसों और वैन के लिए भी लागू किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में ऑटोमोबाइल उद्योग के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। जिनमें SIAM अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मारुति सुजुकी इंडिया एमडी और सीईओ हिसाशी ताकेउची, टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरिश वाघ, अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक और सीईओ शेनू अग्रवाल और टीवीएस मोटर कंपनी के सीईओ केएन राधाकृष्णन शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें