भारतीय कार निर्माता अगले छह से नौ महीनों में कई चार पहिया वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें कई अपग्रेड वाहनों समेत तीन दर्जन से अधिक वाहन शामिल हैं। बता दें कि ऑटो कंपनियां वायरस और लॉकडाउन के चलते बुरे दौर से गुजर रही हैं। कंपनियां ऐसा करके अपने आप को पटरी पर लाने की कोशिश में लगी हैं।
कारों की लॉन्चिंग टली
मालूम हो कि 2020 में नए बीएस 4 उत्सर्जन मानकों के कारण बड़ी संख्या में वाहन बीएस 6 में अपडेट किए गए हैं। इनमें 21 नए वाहन भी शामिल हैं। वहीं पिछले दिनों कई वाहनों की लॉन्चिंग होनी थी लेकिन उसे लॉकडाउन के चलते टालना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक औसतन सप्ताह में करीब एक गाड़ी लॉन्च होनी थी लेकिन अब इनकी लॉन्चिंग टाल दी गई हैं।
कार निर्माताओं को नए मॉडलों से उम्मीद
मार्केट रिसर्च फर्म IHS के एसोसिएट डायरेक्टर गौरव वंगल ने कहा कि इंडस्ट्री ट्रैकर्स के मुताबिक 2020 में कारों की बिक्री में कम से कम 20 फीसदी की गिरावट देखी जा सकती है, क्योंकि आने वाले दिनों में भी मांग कम रहेगी। हालांकि कार निर्माता उम्मीद कर रहे हैं कि लॉन्च होने वाले नए मॉडल लोगों का मूड बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को उम्मीद है कि वह खरीदारों को आकर्षित करने के लिए आक्रामक कीमत टैग और आसान फाइनेंस विकल्प देंगी। इससे ग्राहकों के अट्रैक्ट होने की संभावना है।
ये कारें होंगी लॉन्च
लॉन्च होने वाली गड़ियों में सबसे पहले मारुति सुजुकी की नई छोटी कार शामिल है। वहीं Hyundai Motor कंपनी भी न्यू जनरेशन i20 उतारने की तैयारी में है। Kia और Renault की एसयूवी भी बाजार में आने को तैयार हैं। इसके अलावा नई जनरेशन Honda City, टाटा मोटर्स की एसयूवी Gravitas और एमजी मोटर की Gloster शामिल है। वहीं इसके अलावा डेढ़ दर्जन लक्जरी कार मॉडल भी जल्दी ही सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। मंगलवार को स्कोडा ने Karoq, Superb saloon और Rapid sedan को लॉन्च किया है। वहीं Mercedes-Benz ने बुधवार को अपनी दो स्पोर्ट्स कारें लॉन्च की हैं। बता दें कि इस साल एक दर्जन से ज्यादा एसयूवी कारें लॉन्च होंगी।