फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Audi Q5: ऑडी इंडिया ने आकर्षक नए अवतार में लॉन्च की नई Audi Q5, जानें दमदार फीचर्स और कीमत

Tue, 23 Nov 2021 06:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने मंगलवार को भारत में नई 2021 Audi Q5 (2021 ऑडी Q5) के लॉन्च का एलान किया। नई Audi Q5 कार की पहले ही 100 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। और इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Audi Q5 2021 Facelift - फोटो : Audi India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने मंगलवार को भारत में नई 2021 Audi Q5 (2021 ऑडी Q5) के लॉन्च का एलान किया। ऑडी Q5 एक स्पोर्टी कैरेक्टर को रोजमर्रा की उत्कृष्ट उपयोगिता के साथ जोड़ती है, और इंफोटेनमेंट और एसिस्टेंस ऑप्शन की एक विस्तृत श्रृंखला को पेश करती है। कंपनी का कहना है कि ऑडी Q5 साइज, परफॉर्मेंस और इक्यूप्मेंट्स के सही कंबिनेशन के लिए जानी जाती है। इस बेहद सफल मॉडल का शॉर्प एक्सटीरियर डिजाइन Q पहचान पर जोर देता है और क्वाट्रो डीएनए का प्रतीक है।
विज्ञापन


बुकिंग और डिलीवरी
ऑडी ने पुष्टि की है कि नई Audi Q5 कार की पहले ही 100 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। और इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। ऑडी Q5 में 2.0-लीटर का टीएफएसआई इंजन मिलता है। यह इंजन 249 hp का पावर और 370 Nm का टार्क जेनरेट करता है। औरंगाबाद में SAVWIPL प्लांट में निर्मित, ऑडी Q5 को दो वैरिएंट्स - प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में पेश किया गया है। 

इंडिया हेड ने ये कहा
2021 Audi Q5 के लॉन्च के मौके पर, ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "आज, हमने 2021 के लिए अपना 9वां उत्पाद लॉन्च किया है और इससे अधिक खुशी की बात नहीं हो सकती है। ऐतिहासिक रूप से, ऑडी Q5 हमारे बेस्टसेलर में रही है और हमें विश्वास है कि यह नया मॉडल अलग नहीं होगा। और ज्यादा एन्हैंसमेंट के साथ, ऑडी Q5 लग्जरी, स्पोर्टीनेस, आराम और रोजमर्रा के इस्तेमाल का एक आदर्श संयोजन प्रदान करता है।" उन्होंने आगे कहा, "ऑडी इंडिया के लिए 2021 एक शानदार साल रहा है। पहले दस महीनों में हमारी बिक्री में 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और हमें विश्वास है कि ऑडी Q5 का लॉन्च इस वृद्धि को और आगे ले जाएगा। हम इस साल के आखिर तक जबरदस्त ढंग से कारोबार करने के लिए कमर कस रहे हैं और 2022 में कई और प्रमुख मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Audi Q5 2021 Facelift - फोटो : Audi India
परफॉर्मेंस और माइलेज
  • 2.0 लीटर और 45 टीएफएसआई वाला इंजन ऑडी Q5 को 249 हॉर्सपावर की ताकत और 370 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने की पावर देता है
  • कार सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और 237 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है
  • कार 17.01 किमी/लीटर का माइलेज देती है
  • कार में डैंपिंग कंट्रोल के साथ एडेप्टिव सस्पेंशन हैं
  • ऑडी ड्राइव सेलेक्ट के साथ, ड्राइवर आराम, मोबिलिटी, व्यक्तिगत, ऑटो, दक्षता और ऑफ-रोड तक छह मोड के बीच चयन कर सकता है
  • क्वाट्रो फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम चुनौतीपूर्ण इलाकों में शानदार पकड़ देता है

एक्सटीरियर
  • ऑडी Q5 का अगला हिस्सा ऑक्टागन आउटलाइन के साथ ट्रेडमार्क सिंगल-फ्रेम ग्रिल के साथ आता है, जिसमें तेज और बेहतर ढंग से परिभाषित किए गए किनारे हैं
  • जहां ग्रिल और स्लेट्स में क्रोम गार्निश है, वहीं स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स और नए फॉगलैम्प केसिंग में सिल्वर एक्सेंट है
  • लुक को 48.26 सेमी (R19) अलॉय व्हील, रैपराउंड शोल्डर लाइन, एलईडी कॉम्बिनेशन लैंप, पैनोरमिक सनरूफ और एल्युमिनियम रूफ रेल द्वारा बढ़ाया गया है
  • ऑडी Q5 पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध है - नवरा ब्लू, आइबिस व्हाइट, माइथोस ब्लैक, फ्लोरेट सिल्वर और मैनहट्टन ग्रे

इंटीरियर
  • नई ऑडी Q5 के इंटीरियर के लिए पियानो ब्लैक फिनिशिंग में इनलेज के साथ लेदर अपहोल्स्ट्री में एटलस बीज और ओकापी ब्राउन
  • सेंसर-नियंत्रित बूट लिड ऑपरेशन, पार्किंग सहायता प्लस के साथ पार्क असिस्ट, ड्राइवर मेमोरी के साथ पावर फ्रंट सीटें, और वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑडी फोन बॉक्स आराम को बढ़ाता है
  • 3-जोन एयर कंडीशनिंग यात्रियों को ठंडा रखता है और 30 रंगों के साथ कंटूर एंबियंट लाइटिंग मन को शांति देती है

इंफोटेन्मेंट
  • 25.65 सेमी मल्टीमीडिया टचस्क्रीन तीसरी पीढ़ी के मॉड्यूलर इंफोटेनमेंट प्लेटफॉर्म MIB3 के साथ सेंटर स्टेज पर है
  • स्क्रीन, जिसमें ऑडी का नवीनतम एमएमआई टच, वॉयस कंट्रोल है, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। साथ ही सभी कंट्रोल को एक क्लिक पर उपलब्ध कराता है
  • एक और हाइलाइट बी एंड ओ प्रीमियम साउंड सिस्टम है जिसमें 19 स्पीकर हैं जो 755 वाट आउटपुट पर 3डी साउंड इफेक्ट पैदा करते हैं 

कीमत
 
वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत (रूपये)
ऑडी Q5 प्रीमियम प्लस 58,93,000
ऑडी Q5 टेक्नोलॉजी 63,77,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें