एथर इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही नया स्कूटर भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी किस कीमत पर और किन फीचर्स के साथ नया स्कूटर ला सकती है। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी एथर की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को कब तक लाया जा सकता है और इससे किन्हें चुनौती मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
मिलेंगे कम फीचर्स
जानकारी के मुताबिक कंपनी अगर नए स्कूटर को कम कीमत पर लाना चाहती है, तो ऐसे में नए स्कूटर में कई फीचर्स को नहीं दिया जाएगा। इससे कंपनी को कीमत कम रखने में मदद मिल पाएगी। साथ ही नए स्कूटर में बैटरी और मोटर की क्षमता भी मौजूदा मॉडल के मुकाबले कम रखने से कीमत कर रखने में मदद मिल पाएगी। इस बात की संभावना है कि जो फीचर 450 एक्स प्रो पैक वैरिएंट में मिलते हैं, उन्हें नए स्कूटर में नहीं दिया जाएगा।