फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aprilia SR 175: भारत में लॉन्च हुआ नया अप्रिलिया SR 175 स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 19 Jul 2025 08:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aprilia (अप्रिलिया) ने अपने नए स्पोर्टी स्कूटर SR 175 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल कंपनी के पिछले SR 160 की जगह लेगा।
विज्ञापन
Aprilia SR 175 - फोटो : Aprilia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aprilia (अप्रिलिया) ने अपने नए स्पोर्टी स्कूटर SR 175 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा लाख रुपये रखी गई है। यह नया मॉडल कंपनी के पिछले SR 160 की जगह लेगा। हालांकि, डिजाइन के मामले में SR 175, SR 160 जैसा ही नजर आता है। लेकिन इसके इंजन में बदलाव किए गए हैं जिससे इसकी परफॉर्मेंस अब पहले से ज्यादा दमदार हो गई है। इसका नाम भी इसके नए बड़े इंजन की वजह से बदला गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Porsche Taycan 4S Black Edition: पोर्शे ने भारत में लॉन्च की टेकन 4एस ब्लैक एडिशन, जानें कीमत और खूबियां
Trending Videos

अब और ज्यादा दमदार इंजन के साथ
नई Aprilia SR 175 (अप्रिलिया SR 175) में अब 174.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसमें तीन वॉल्व सेटअप है। इसमें बोर को बड़ा किया गया है, जिससे इसकी ताकत में भी इजाफा हुआ है। जहां पुराने SR 160 में 11.27hp की पावर मिलती थी, वहीं SR 175 अब 12.92hp की ताकत 7,200rpm पर और 14.14Nm का टॉर्क 6,000rpm पर पैदा करता है। जबकि SR 160 का टॉर्क 13.44Nm था। यानी इंजन अब ज्यादा पावरफुल और रिस्पॉन्सिव हो गया है।

यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne and Cayenne Coupe Black: पोर्शे केयेन और केयेन कूपे ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्पोर्टी लुक को और स्टाइलिश बनाया गया
डिजाइन में भले ही पुराने मॉडल जैसी झलक है, लेकिन इसे और स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें नया पेंट स्कीम दिया गया है। यह कलर स्कीम अप्रिलिया की मिड-वेट स्पोर्ट बाइक RS 457 से प्रेरित है। इसमें एक वेरिएंट व्हाइट-रेड कलर में और दूसरा पर्पल-रेड कलर में पेश किया गया है। इस नए अंदाज के साथ SR 175 सीधे तौर पर Hero Xoom 160 (हीरो जूम 160) और Yamaha Aerox 155 (यामाहा एयरोक्स 155) को टक्कर देगा।

यह भी पढ़ें - CAFE: अमेरिका ने कोरोना काल में ईंधन अर्थव्यवस्था लक्ष्य से चूकने वाले वाहन निर्माताओं का जुर्माना किया माफ, जानें वजह

अब मिलेगा कलर TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी
SR 175 में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल में किया गया है। इसमें अब नया कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो RS 457 और Tuono 457 से मिलता-जुलता है। हालांकि, इसका इंटरफेस और एनिमेशन थोड़े अलग हैं। इस डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। जिससे इसे अप्रिलिया एप से जोड़कर कॉल नोटिफिकेशन, अलर्ट्स और म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: ऑटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ती चिंता, मैगनेट की कमी दूर करने के लिए पीएमओ कराएगा अहम बैठक
विज्ञापन

हार्डवेयर
अगर तकनीकी हिस्सों की बात करें तो SR 175 में वही फ्रेम, सस्पेंशन, ब्रेक्स और टायर्स दिए गए हैं, जो SR 160 में मिलते थे। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 14-इंच के व्हील दिए गए हैं, जिन पर 120 सेक्शन के चौड़े टायर लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए सामने डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Ethanol Blending: पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य अब 27 प्रतिशत करने की तैयारी, नाम होगा E27
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें