फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Jhunjhunwala: आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर बताई 'बिग बुल' की सबसे 'मूल्यवान' सलाह, आपको भी जाननी चाहिए

Sun, 21 Aug 2022 08:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरबपति व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने रविवार को 'बिग बुल' की सलाह को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया। राकेश झुनझुनवाला ने एक इंटरव्यू के दौरान भी इस सलाह को बताया था।
विज्ञापन
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर मार्केट के बिग बुल कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला एक सप्ताह पहले इस दुनिया को छोड़कर विदा हो गए थे। जिसके बाद लोगों ने उनसे जुड़ी तमाम यादों को साझा किया था। इसी क्रम में अरबपति व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने रविवार को 'बिग बुल' की सलाह को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया। राकेश झुनझुनवाला ने एक इंटरव्यू के दौरान भी इस सलाह को बताया था।

विज्ञापन


आनंद महिंद्रा ने किया पोस्ट
आनंद महिंद्रा ने लिखा, "इस पोस्ट को खूब शेयर किया जा रहा है। अपने जीवन के अंतिम चरण में, राकेश ने अब तक की सबसे मूल्यवान और लाभदायक निवेश सलाह दी। उनकी यह सलाह एसी है, जो अरबों की कीमत की है और इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपके समय का निवेश करने की आवश्यकता है, आपका पैसा नहीं।"

आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में एक अखबार की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। ये रिपोर्ट दिवंगत निवेशक झुनझुनवाला के एक इंटरव्यू की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि "मेरा सबसे खराब निवेश मेरा स्वास्थ्य रहा है। मैं सभी को उसमें सबसे अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।" 
विज्ञापन




आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट में लोगों से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए संदेश दिया है। जिसे लोग आमतौर पर अपने काम, जिम्मेदारियों और जीवन की अन्य घटनाओं के सामने नजरअंदाज कर देते हैं। उनके इस पोस्ट को कुछ घंटों में ही हजारों लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया। गौरतलब है कि दिग्गज निवेशक और उद्योगपति राकेश झुनझुनवाला का निधन 14 अगस्त को 62 वर्ष की उम्र में हो गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, निधन के समय उनकी कुल संपत्ति 40,000 करोड़ रुपये थी। राकेश झुनझुनवाला को भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें