Anand Mahindra shares Car Viral Video
- फोटो : Social Media
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक हैरतअंगेज ड्राइविंग कौशल का एक वीडियो देखकर हैरान रह गए। इस वीडियो को देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक संकरे रास्ते पर दो वाहन आमने-सामने आते दिख रहे हैं। यह ऐसी स्थिति है जहां आम तौर पर आमने-सामने से आने वाली गाड़ी एक दूसरे का रास्ता रोके खड़ी रहती। लेकिन इस वीडियो को देखकर आप भी दांतों तले अंगुली दबा लेंगे।
लेकिन, इस संकरी सड़क पर आमने सामने से आने वाली दोनों कारों के ड्राइवरों ने निराश होने या एक दूसरे से बहस करने की बजाय समझदारी दिखाई। कार के ड्राइवरों ने इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए एक दूसरे से बात करने लगते हैं। इसके बाद जो होता है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक चालक ड्राइविंग का असाधारण कौशल दिखाता है। वह साइड की दीवार पर चढ़ने के लिए अपनी कार को सावधानी से झुकाता है, जिससे दोनों वाहनों को सुरक्षित रूप से गुजरने के लिए पर्याप्त जगह बन जाती है। इस पैंतरे ने महिंद्रा को हैरान कर दिया।
सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले महिंद्रा ने इस वीडियो को साझा करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने किसी को भी इस तरह का स्टंट दिखाने से मना किया। क्योंकि असल जिंदगी में इसकी नकल करने से खतरा हो सकता है।
उन्होंने लिखा, "रुको, क्या? ठीक है, मुझे लगता है यह चिल्लाने-चिल्लाने से बेहतर है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है: 'इसे घर पर मत आजमाइए।'"
वह वीडियो यहां देखें -
इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोग भी उतने ही हैरान हैं।