फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ford Motors: यूरोप में 3200 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है अमेरिकी वाहन निर्माता फोर्ड, जानें क्या है कारण

Tue, 24 Jan 2023 10:33 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से एक फोर्ड के कर्मचारियों पर भी छंटनी की तलवार लटक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी यूरोप में 3200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। क्या है पूरा मामला। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
फोर्ड इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी वाहन निर्माता फोर्ड यूरोप में 3200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। कंपनी ऐसा क्या कर रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


फोर्ड निकालेगी कर्मचारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड कंपनी यूरोप में 3200 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से अपने प्रोडक्ट डेवलपमेंट वर्क को अमेरिका शिफ्ट करने की योजना भी बना रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी डेवलपमेंट वर्क में करीब 2500 और एडमिन विभाग के 700 कर्मचारियों को हटाया जा सकता है।

यूरोप में हैं कितने कर्मचारी
फोर्ड मोटर्स यूरोप में हजारों लोगों को रोजगार दे रही है। मौजूदा समय में कंपनी में यूरोप के अंदर करीब 45 हजार कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से सिर्फ कोलोन में ही 14 हजार कर्मचारियों को काम देती है।
विज्ञापन


भविष्य की हो रही तैयारी
कंपनी की ओर से भविष्य की कारों की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सात नए इलेक्ट्रिक मॉडल की कारों को लाने की तैयारी कर रही है। इन कारों को लाने के लिए कंपनी जर्मनी और तुर्की में मैन्युफेक्चरिंग साइट बनाने की योजना पर भी काम कर रही है।

पहले भी उठाया कदम
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड पिछले साल की दूसरी छमाही में भी अमेरिका में 3,000 नौकरियों को खत्म करने के बाद अब यूरोप में भी कटौती करने की तैयारी कर रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम फार्ले कटौती में 3 बिलियन डॉलर का लक्ष्य बना रहे हैं क्योंकि वे पारंपरिक आईसीई मॉडल से फायदे को बढ़ावा देना चाहते हैं ताकि 50 बिलियन डॉलर की फंडिंग करने में मदद मिल सके जो वे इलेक्ट्रिक वाहनों को डेवलप करने में डाल रहे हैं।

कंपनी ने क्या कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड ने एक प्रवक्ता के साथ यूरोप में कटौती की पुष्टि करने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। नेगेटिव रिटर्न के बीच यात्री कारों की अपनी लाइनअप के लिए बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए संघर्ष करने के बाद कंपनी यूरोप में अपनी मौजूदगी में सुधार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें