ऑटो बाजार में कारों की सुरक्षा को बढ़ाते हुए रियर पार्किंग कैमरा फीचर को बेसिक सेफ्टी फीचर के तौर पर अनिवार्य किया गया है। ये सभी कारों में 2019 से मिलना शुरू हो गया है। ड्राइवर सेंसर की मदद से आसानी से कार को पार्क कर पाते हैं। इसके साथ ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स भी अनिवार्य किए गए हैं।
शुरुआत में ये फीचर सिर्फ लग्जरी कारों में मिलता था। इस फीचर ने काफी तेजी से अपनी जगह बनाई। इस फीचर की मदद से ड्राइवर रफ्तार, फ्य़ूल एफिशियंसी और टेकोमीटर की जानकारी मिलती रहती है। इसके सेटअप को लगवाना अधिक खर्चीला नहीं है। ये 3 से 4 हजार रुपये में आसानी से कार में इंस्टाल हो जाता है।
टायर प्रेशर मॉनटरिंग सिस्टम कार का एक महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है। इसकी मदद से कार के टायरों का प्रेशर मापा जा सकता है। ये फीचर ड्राइवर को रियल टाइम में टायरों के प्रेशर की जानकारी देता है। ड्राइवर को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान को इस फीचर की वजह से काफी सहायता मिल जाती है।
ब्लाइंड स्पॉट मिरर फीचर ड्राइवर के लिए काफी काम का फीचर है। कार के चारों तरफ क्या-क्या मौजूद है, इसकी जानकारी रखना मुश्किल है। ऐसे में ब्लाइंड स्पॉट मिरर फीचर की मदद से कार का 360 व्यू देख सकते हैं। ये फीचर हाइवे पर ड्राइविंग के दौरान काफी उपयोगी साबित होता है।
कार में जब भी नई तकनीक को जोड़ने की बात आएगी तो ब्लूटूथ अपग्रेड का नाम भी आएगा। आज के समय में जब मोबाइल इतने जरूरी हो गए हैं तो फोन को कार के साथ जोड़ना भी जरूरी हो जाता है। इस फीचर की मदद से ड्राइवर बिना किसी झंझट के फोन कॉल और गानों का आनंद ले सकता है।