जनवरी 2026 में 17,892 यूनिट्स की बिक्री के साथ अर्टिगा सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर रही। ये पिछले साल जनवरी 2025 की तुलना में 26 प्रतिशत ज्यादा है। लगातार बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और फैमिली-फ्रेंडली स्पेस इसे ग्राहकों की पहली पसंद बनाए हुए हैं।
| रैंक |
कार का नाम |
यूनिट्स बिकीं |
सालाना ग्रोथ (%) |
| 1 |
मारुति अर्टिगा |
17,892 |
+26% |
| 2 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो |
15,542 |
+1% |
| 3 |
महिंद्रा बोलेरो |
11,841 |
+36% |
| 4 |
महिंद्रा एक्सयूवी 7 एक्सओ |
10,133 |
(नया लॉन्च) |
| 5 |
टोयोटा इनोवा |
9,455 |
-3% |
अर्टिगा और स्कॉर्पियो का जलवा
मारुति सुजुकी अर्टिगा ने साबित कर दिया कि बजट और माइलेज के मामले में उसका कोई मुकाबला नहीं है। 26 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ इसने टॉप पोजीशन पर कब्जा किया। वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो ( एन और क्लासिक) 15,542 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। स्कॉर्पियो की लोकप्रियता अभी भी वैसी ही बनी हुई है, और अब लोग इसके आने वाले अपडेटेड मॉडल का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: EV: ईवी में बाजार से एक्सेसरी लगाना सुरक्षित है या नहीं? मॉडिफिकेशन से पहले सोचें, बैटरी और जेब दोनों बचाएं
ग्रोथ के असली सुपरस्टार कौन-सी कार मानी जा रही है?
इस सेल्स रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम रेनॉल्ट ट्राइबर का है। भले ही ये लिस्ट में नौवें नंबर पर हो, लेकिन इसकी बिक्री में 72 प्रतिशत हो लेकिन इसकी भी भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, गांव से शहर तक सबकी पसंद महिंद्रा बोलेरो ने भी 36 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की है।
मिड-रेंज में लग्जरी का अनुभव देने वाली कार ?
महिंद्रा की नई एक्सयूवी 7 एक्सओ ने लॉन्च होते ही तहलका मचा दिया है। 10,133 यूनिट्स बेचकर इसने चौथे स्थान पर कब्जा जमाया। टाटा सफारी की बात करें तो, इसके पेट्रोल वर्जन के आने से इसकी बिक्री में 53 प्रतिशत का उछाल आया है, जो टाटा के लिए एक बड़ी जीत है।
ये भी पढ़े: Transmission: कार से ट्रांसमिशन फ्लूड लीक क्यों होता है? जानिए कारण, संकेत और सही समाधान
इनोवा और फॉर्च्यूनर में थोड़ी सुस्ती
हैरानी की बात ये रही कि टोयोटा की दिग्गज गाड़ियों में गिरावट दर्ज की गई है। जैसे की एक समय पर लोकप्रिय इनोवा में करीब तीन प्रतिशत की रही।यानि ये पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम बिकी। हालांकि प्रीमियम सेगमेंट में अभी भी इनका कोई सीधा कॉम्पिटिटर नहीं है।
क्यों बढ़ रही है 7-सीटर कारों की मांग?
देश में 7 सीटर कारों की मांग में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। ये कुछ प्रमुख कारण है जैसे:
- बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा स्पेस ज्यादा मिलता है।
- लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक विकल्प माना जा रहा है।
- एसयूवी और एमयूवी सेगमेंट के फीचर्स में बढ़ोतरी हुई है।
- नए पेट्रोल और हाइब्रिड विकल्पों की उपलब्धता बढ़ी है।