फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Gadgets: कार वालों के लिए जरूरी खबर! गाड़ी में जरूर रखें ये पांच गैजेट्स, सफर होगा टेंशन-फ्री

Mon, 14 Jul 2025 02:32 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कार चलाते हैं या पहली कार खरीदी है, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम ऐसे 5 स्मार्ट गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको अपनी कार में जरूर रखने चाहिए। ये गैजेट्स जरूरत के समय बहुत काम आते हैं। 
विज्ञापन
कार के लिए गैजेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार चलाने वालों को अक्सर कई परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। कभी टायर पंक्चर हो जाते हैं तो कभी कार में कुछ मॉडर्न फीचर न होने के वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में काम आते हैं गैजेट्स जो बहुत कम खर्च में आपकी कार में लग जाते हैं और आपकी परेशानी को दूर करते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे स्मार्ट गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ आपकी कार की देखरेख में मदद करेंगे बल्कि ड्राइविंग को भी आरामदायक बनाएंगे। चौथा गैजेट तो सच में गेम चेंजर है।
विज्ञापन


टायर इनफ्लेटर
लंबे सफर के दौरान अगर टायर पंचर हो जाए और आसपास कोई मैकेनिक न हो, तो परेशानी हो सकती है। ऐसे में टायर इनफ्लेटर बेहद काम का डिवाइस है। इसे कार के चार्जिंग प्लग से कनेक्ट कर टायर में तुरंत हवा भरी जा सकती है। चूंकि आजकल ज्यादातर टायर ट्यूबलेस होते हैं, ऐसे में ये गैजेट आपके बहुत काम आएगा। अगर आप हाइवे पर हैं और मदद चाहिए, तो NHAI का टोल फ्री नंबर 1033 डायल करें।

यह भी पढ़ें: रोज 30 किलोमीटर चलाते हैं कार? जानिए पेट्रोल और डीजल कार में कौन सी आपके लिए होगी फायदेमंद
विज्ञापन


वायरलेस ऑटो कार रिसीवर
हर कार में एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं होता। ऐसे में आप एक वायरलेस ऑटो रिसीवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आपके मोबाइल का म्यूजिक, कॉल्स और नेविगेशन सीधे कार के सिस्टम से सिंक हो जाता है। इससे आपको फोन बार-बार हाथ में नहीं लेना पड़ेगा और गाड़ी चलाते समय ध्यान नहीं भटकेगा।
विज्ञापन

कार में रखें टायर इनफ्लेटर - फोटो : Freepik
वायरलेस चार्जर
ड्राइव के दौरान केबल्स के झंझट से बचना चाहते हैं, तो वायरलेस चार्जर का विकल्प आजमाएं। कार के वायरलेस चार्जर से बहुत तेज चार्जिंग की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। हालांकि, यह आपके फोन को काम चलाने लायक चार्ज कर सकता है। 

वायरलेस कार वैक्यूम क्लीनर
कार को हमेशा चमकता रखना है तो वायरलेस वैक्यूम क्लीनर रखें। यह डिवाइस कोनों-कोनों तक सफाई करता है और आपको कार क्लीनिंग के लिए बार-बार पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। बिना तार के यह क्लीनर बेहद सुविधाजनक होता है और मिनटों में सफाई कर देता है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ में खराब हो गई कार-बाइक? जानिए इंश्योरेंस कंपनी से डैमेज क्लेम मिलेगा या नहीं

कॉटन कार डस्टर
सिग्नल पर मिलने वाले सस्ते डस्टर से बचें। इनकी जगह आप अच्छी क्वालिटी वाला कॉटन डस्टर कार में रखें। यह एक ही स्वाइप में धूल साफ कर देता है और कार की सतह को नुकसान भी नहीं पहुंचाता। कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह लंबे समय तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें