इस पॉलिसी में मिलेगा कवरेज
- फोटो : PTI
इस पॉलिसी में मिलता है ओवरऑल कवरेज
अगर आपके पास वाहन का कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस हैं तो आप कई तरह के खर्चों से बच सकते हैं। इसमें प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को भी कवर किया जाता है। आंधी-तूफान, भारी बारिश, लैंड स्लाइड और भूकंप जैसे कई आपदाओं से गाड़ियों को होने वाले नुकसान को भी इंश्योरेंस कंपनी कवर करती है। हालांकि, इसके लिए आपके पास कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी का होना जरूरी है। अगर आपने आपनी गाड़ी के लिए कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी है तो आप आग, बाढ़, तूफान या चोरी से होने वाले नुकसान में क्लेम कर सकते हैं।
इंश्योरेंस लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
कार-बाइक के लिए इंश्योरेंस लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप देश के ऐसे इलाके में रहते हैं जहां अक्सर बारिश, आंधी या बाढ़ जैसी स्थिती पैदा होती रहती है, तो ऐसे में कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस लेना बेहतर फैसला होगा। वहीं आप स्टैंडर्ड कांप्रिहेंसिव पॉलिसी के साथ-साथ, जीरो डेप्रिशिएशन और इंजन प्रोटेक्शन कवर जैसे ऐड-ऑन कवर भी ले सकते हैं। इसकी वजह ये है कि स्टैंडअलोन पॉलिसी में पानी के कारण इंजन को होने वाला नुकसान कवर नहीं होता है। लिहाजा अगर आपने इंजन की खराबी के लिए ऐड-ऑन कवर लिया है, तो आप इंश्योरेंस कंपनी से पूरा क्लेम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विनफास्ट जल्द शुरू करेगा भारत में काम, VF6 और VF7 की प्री-बुकिंग 15 जुलाई से शुरू
इस बात का ध्यान रखें कि गाड़ी से जुड़ी किसी भी तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय उसके दस्तावेजों को पूरी तरह पढ़ लें। यह देख लें कि आप जिस पॉलिसी को खरीद रहे हैं उसमें किन-किन चीजों को कंपनी कवर करती है, ताकि बाद में आपको परेशानी न उठानी पड़े।