हार्डवेयर और सस्पेंशन सेटअप में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं?
इंजन टॉर्क में सुधार के साथ-साथ कंपनी ने इसके ब्रेकिंग हार्डवेयर के साइज में कुछ कटौती की है:
- ब्रेकिंग सिस्टम: फ्रंट डिस्क ब्रेक का साइज अब 300mm से घटाकर 272 mm कर दिया गया है। वहीं रियर डिस्क ब्रेक को भी 250mm से घटाकर 216 mm कर दिया गया है। बाइक में सुरक्षा के लिए ड्यूअल-चैनल ABS दिया गया है, जो इकलौता इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड है।
- सस्पेंशन और डाइमेंशन: सस्पेंशन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फ्रंट में 41 mm टेलीस्कोपिक फोर्क (130 mm ट्रैवल) और रियर में लिंकेज-टाइप मोनोशॉक (80 mm ट्रैवल और एडजस्टेबल प्रीलोड) मिलता है।
- सिटिंग और वजन: बाइक की सीट हाइट 705 mm रखी गई है, जिससे कम हाइट वाले राइडर्स के लिए इसे चलाना काफी आसान हो जाता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 130 mm और कर्ब वेट 235 kg बना हुआ है।
फीचर्स और लुक के मामले में कितनी अलग है 2027 वल्कन एस?
फीचर्स की बात करें तो क्रूजर बाइक की फीचर लिस्ट में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है:
- इसमें पुराना एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ही मिलता है, जो स्पीड, आरपीएम, फ्यूल लेवल, गियर पोजिशन और ट्रिप डेटा जैसी जरूरी जानकारियां दिखाता है। इसमें TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी या राइड-बाय-वायर थ्रॉटल जैसी नई तकनीकें शामिल नहीं की गई हैं।
- नया कलर ऑप्शन: लुक के मामले में 2027 मॉडल को एक नए 'मेटैलिक कार्बन ग्रे' पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है, जिसमें हल्के नीले-हरे रंग के हाइलाइट्स मिलते हैं। यह नया कलर पुराने 'मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक' को रिप्लेस करता है। यह नया शेड वल्कन एस सीरीज में कावासाकी के सिग्नेचर ग्रीन टच को वापस लाता है।