चार वेरिएंट्स में उपलब्ध
2025 मीटियोर 350 चार वेरिएंट्स Fireball (फायरबॉल), Stellar (स्टेलर), Aurora (ऑरोरा) और Supernova (सुपरनोवा) में आएगी। जिनकी कीमत 1.95 लाख रुपये से लेकर 2.15 लाख रुपये तक रखी गई है। कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी 22 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें - Bike Theft: यूके में भारतीय बाइक राइडर की चोरी हुई बाइक की जगह मिला तोहफा, भावुक हो कहा- कभी सोचा नहीं था
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड जे-सीरीज इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। भले ही इंजन वही है, लेकिन नए फीचर्स और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट की वजह से यह बाइक अब और भी बेहतरीन क्रूजर साबित होगी। चाहे रोजाना ऑफिस आना-जाना हो या लंबा रोड ट्रिप।
यह भी पढ़ें - Automobile Industry: 80 प्रतिशत भारतीय गाड़ियों की लॉन्चिंग में क्यों होती है देरी? नए अध्ययन में खुलासा
डिजाइन में नए बदलाव
कंपनी ने बाइक के डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए, बल्कि कलर और डिटेलिंग से इसे नया लुक दिया है। सुपरनोवा वेरिएंट को मॉडर्न टच और क्रोम फिनिश दिया गया है। ऑरोरा में क्लासिक स्टाइल और हेरिटेज कलर्स हैं। स्टेलर को डार्क और म्यूटेड शेड्स में पेश किया गया है। जबकि फायरबॉल युवाओं को ध्यान में रखते हुए ज्यादा कलर्स और चमकदार लुक में आया है।
यह भी पढ़ें - Suzuki Avenis Naruto Shippuden: सुजुकी एवेनिस और नारुतो की जोड़ी, भारत में आया अनोखा एनीमे एडिशन
फीचर्स हुए और दमदार
2025 मीटियोर 350 बाइक में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। फायरबॉल और स्टेलर में अब LED हेडलैम्प और ट्रिपर नेविगेशन पॉड स्टैंडर्ड मिलेंगे। ऑरोरा और सुपरनोवा वेरिएंट्स में इनके अलावा एडजस्टेबल लीवर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा सभी वेरिएंट्स में LED इंडिकेटर्स, USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट और असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इन फीचर्स से बाइक अब शहरी ट्रैफिक और हाईवे दोनों जगह आरामदायक राइड देगी।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: स्क्रैपिंग से मिलेगा बड़ा फायदा, 97 लाख गाड़ियों से ₹40,000 करोड़ जीएसटी की कमाई संभव
यह भी पढ़ें - TVS Jupiter 110 Special Edition: टीवीएस ने लॉन्च किया जुपिटर 110 स्पेशल एडिशन, जानें कीमत और क्या है खास