कैसे चोरी हुई थी बाइक
योगेश अपनी KTM बाइक से अब तक 17 देशों की यात्रा कर चुके थे। 28 अगस्त को नॉटिंघम के वोलाटन पार्क में जब उन्होंने बाइक पार्क की, तभी किसी ने बाइक चुरा ली। इसी बाइक पर उनका पासपोर्ट, पैसे और कुछ अहम दस्तावेज भी थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'द ऑफ रोड सेंटर' बाइक डीलरशिप के मैनेजिंग डायरेक्टर बेन लेडविड्ज और मालिक डैनियल वॉट्स ने सोशल मीडिया पर योगेश की कहानी देखी और उनकी मदद का फैसला किया।
बेन ने कहा, "हमने योगेश की कहानी देखी। वो सिर्फ कॉफी पीने गए थे और बाइक चोरी हो गई। हमने सोचा, हमारे पास बाइक है तो क्यों न मदद करें। ये सिर्फ उनकी मदद नहीं है, बल्कि नॉटिंघम और देश की छवि के लिए भी जरूरी था। उन्होंने 47 देशों की यात्रा की और कभी ऐसी दिक्कत नहीं आई।"
यह भी पढ़ें - Suzuki Avenis Naruto Shippuden: सुजुकी एवेनिस और नारुतो की जोड़ी, भारत में आया अनोखा एनीमे एडिशन
सोशल मीडिया पर खुशी की लहर
योगेश की नई बाइक की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर लोग बेहद खुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "शानदार खबर! इंग्लैंड में जो उनके साथ हुआ वो डरावना था, लेकिन इस घटना से पता चलता है कि दुनिया में दयालुता अभी भी मौजूद है।"
दूसरे ने कहा, "इंडिया की बाइकिंग कम्युनिटी आपकी शुक्रगुजार है, @offroadcentre। योगेश भाई, अपना सपना पूरा करो और सुरक्षित घर लौटो।"
एक तीसरे ने लिखा, "ये गिफ्ट सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि पूरी राइडिंग कम्युनिटी की तरफ से एक तोहफा है। रंग, संस्कृति और देशों से बंटे हुए लोग मशीनों और राइडिंग के जुनून से जुड़े हैं।"
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: स्क्रैपिंग से मिलेगा बड़ा फायदा, 97 लाख गाड़ियों से ₹40,000 करोड़ जीएसटी की कमाई संभव
कहां से शुरू हुई थी यात्रा
योगेश ने अपनी सोलो वर्ल्ड टूर की शुरुआत इस साल मई में की थी। उन्होंने इसके लिए वर्षों तक पैसे बचाए थे। अब तक 24,000 किलोमीटर और 17 देश पार कर चुके थे। अगला पड़ाव अफ्रीका था।
लेकिन नॉटिंघम में चोरी की घटना के बाद उनका सफर अचानक रुक गया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगी थी। ताकि बाइक और पासपोर्ट मिल जाए और वो यात्रा पूरी कर सकें या घर लौट सकें।
यह भी पढ़ें - TVS Jupiter 110 Special Edition: टीवीएस ने लॉन्च किया जुपिटर 110 स्पेशल एडिशन, जानें कीमत और क्या है खास
यह भी पढ़ें - Two-Wheelers: जीएसटी संशोधन के बाद दोपहिया और छोटी कारें होंगी 10 प्रतिशत से भी सस्ती, जानें क्यों