Maruti Suzuki Ertiga 2022:
- फोटो : Maruti Suzuki
कैसा है नया लुक
लेटेस्ट मॉडल में एक नया डिजाइन, उन्नत शोधन और बेहतर ईंधन दक्षता के साथ-साथ नए जमाने की टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स होंगे। फ्रंट ग्रिल डिजाइन में बदलाव, हेड लाइट और टेल लाइट डिजाइन के स्टाइल में में मामूली बदलाव और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इसके अलावा बाकी डिटेल्स भी कमोबेश पहले की तरह रहने की संभावना है।
नया इंजन और गियरबॉक्स
2022 Ertiga में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन के रूप में मिलेगा। नई अर्टिगा फेसलिफ्ट में नेक्स्ट-जेन K-सीरीज 1.5-लीटर डुअल जेट, ड्यूल VVT इंजन प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। नए मॉडल में ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए पैडल शिफ्टर्स के साथ एक एडवांस्ड 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। 2022 Ertiga S-CNG अब ZXI वैरिएंट में भी उपलब्ध होगी।
सीएनजी में भी आएगी
नई 2022 अर्टिगा को चार वैरिएंट्स में पांच कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस कार का एक नया सीएनजी वैरिएंट भी पेश किया जाएगा।