सनरूफ
नई 2022 Maruti Suzuki Vitara Brezza में बार ग्राहकों को सनरूफ का फीचर दिया जा सकता है। इन दिनों सनरूफ काफी पॉपुलर हो रही है। इस सेगमेंट की सभी गाड़ियों में सनरूफ का फीचर आ रहा है, जो ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। वहीं ब्रेजा मारुति कंपनी की पहली कार होगी, जिसमें फैक्टरी फिटेड सनरूफ का फीचर मिलेगा।
बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम
हाल ही में नई ब्रेजा की लीक फोटोग्राफ्स में सामने आया था कि कंपनी ब्रेजा में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देगी। फिलहाल मारुति ब्रेजा के ZXI और ZXI Plus वैरिएंट में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे रही है, जो एंड्रॉयड ऑटो के साथ वॉयस कंमाडंस को सपोर्ट करता है।
वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
अपकमिंग ब्रेजा में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले स्पोर्ट के साथ बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम देगी। वहीं यूजर अपने स्मार्टफोन को वायरलेस सिस्टम से कनेक्ट कर सकेंगे। ये फीचर ब्रेजा के प्रीमियम वैरिएंट में ऑफर किया जा सकता है।
नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग
नई ब्रेजा में कंपनी ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऑफर कर सकती है। जो ब्रेजा के प्रीमियम वैरिएंट्स में दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ब्रेजा में वायरलेस फोन चार्जिंग का फीचर भी ऑफर कर सकती है। ये फीचर इन दिनों इस सेगमेंट की सभी गाड़ियों के प्रीमियम सेगमेंट में दिया जा रहा है।
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
नई ब्रेजा में ग्राहकों को एडवांस्ड कनेक्टिंग कार टेक्नोलॉजी का फीचर मिल सकता है। इस फीचर के जरिए न सिर्फ ग्राहक अपने स्मार्टफोन के जरिए कार को रिमोटली स्टार्ट और स्टॉप कर सकेंगे बल्कि हेडलैंप्स और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर भी स्मार्टफोन से एक्सेस कर सकेंगे।
360 डिग्री कैमरा
नई ब्रेजा में कंपनी 360 डिग्री कैमरे का फीचर ऑफर कर सकती है, जिससे ड्राइवर कार के हर कोने का रियल टाइम व्यू देख सकता है। महिंद्रा XUV300, Kia Sonet और Nissan Magnite में 360 डिग्री व्यू कैमरे का फीचर मिलता है। हालांकि ये फीचर इन गाड़ियों के टॉप वैरिएंट्स में ही मिलता है।
पैडल शिफ्टर्स
यह फीचर आज के समय में काफी यूजफुल फीचर है। हालांकि ये फीचर केवल कारों के ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में ही मिलता है। मारुति सुजुकी की ब्रेजा इस फीचर के मामले में बाकी गाड़ियों से पिछड़ रही थी। लेकिन कंपनी इस बार इस कमी को पूरा कर सकती है। फिलहाल ये फीचर Kia Sonet एसयूवी में ही ऑफर कर किया जा रहा है।
लेटेस्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
रिपोर्ट्स हैं कि नई ब्रेजा में 12V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की जगह 48V हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इस फीचर का फायदा यह होगा कि नई ब्रेजा पहले से ज्यादा माइलेज देगी। नए मॉ़डल में 4-सिलंडर 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है।