फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस के दस्ते में शामिल हुई 10 नई Suzuki Gixxer SF 250

Sun, 26 Jul 2020 11:56 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Twitter/ @suzuki2wheelers
विज्ञापन

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने मुंबई पुलिस को 10 सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 (Suzuki Gixxer SF 250) बाइक सौंपी है। कंपनी की तरफ से यह पहल सड़क सुरक्षा सीएसआर के रूप में की गई है। मुंबई पुलिस की तरफ से शामिल की गई इन नई मोटरसाइकिलों को शहर में पेट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले साल 2019 में गुरुग्राम पुलिस ने 10 Suzuki Gixxer SF 250 मोटरसाइकिलों को अपने दस्ते में शामिल किया था। बता दें कि सूरत पुलिस भी पेट्रोलिंग के लिए सुजुकी मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करती है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सुजुकी नियमित रूप से कई पुलिस विभागों को अपने बाइक्स की सप्लाई करती है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस को सौंपी गई Suzuki Gixxer SF 250 रेगुलर मॉडल जैसी ही हैं। हालांकि, इनमें पुलिस डिपार्टमेंट की जरूरतों के हिसाब से कुछ एसेसरीज को शामिल किया गया है। जैसे इसके फ्रंट में एक बड़ा सा विंड शिल्ड दिया गया है।

Suzuki Gixxer SF 250 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें पावर के लिए 249 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, 4-वाल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसमें सुजुकी की ऑयल कूलिंग सिस्टम (SOCS) तकनीक भी दी गई है। इसका इंजन 9000 आरपीएम पर 26.5PS की मैक्सिमम पावर और 7500 आरपीएम पर 22.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन


इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2010 मिलीमीटर, चौड़ाई 740 मिलीमीटर और ऊंचाई 1035 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1345 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। इसके अलावा इसके सीट की ऊंचाई 800 मिलीमीटर है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) फीचर दिया गया है। वहीं, यSuzuki Gixxer SF 250 के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग, ऑयल डैम्प्ड टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। वहीं, इसके रियर में स्विंग ऑर्म टाइप मोनो सस्पेंशन दिया है।
विज्ञापन


Suzuki Gixxer SF250 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.76 लाख रुपये है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें