फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah ke Upay: शादी में हो रही है देरी तो पानी में ये चीज मिलाकर करें स्नान, जल्द मिलेगा सुयोग्य जीवनसाथी

Sat, 13 May 2023 04:23 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Astro Tips for Marriage: यदि लाख कोशिशों के बाद भी आपके विवाह में कोई न कोई रुकावट आ रही है। या फिर अच्छा रिश्ता मिलने के बाद भी शादी होते-होते टूट जा रही है तो आपको ज्योतिष के कुछ उपाय करने चाहिए। इन उपायों से जल्द विवाह के योग बनते हैं।
विज्ञापन
Vivah ke Upay: शादी में हो रही है देरी तो पानी में ये चीज मिलाकर करें स्नान - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaldi Vivah ke Upay: आजकल करियर और नौकरी के कारण अक्सर लड़के-लड़कियों की शादी में देरी होना आम बात हो गई है। कई लोग ऐसे हैं जो देर से शादी करने में विश्वास रखते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी विवाह की उम्र हो गई है और वे शादी करके सेटल होना चाहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें उचित वर या वधु नहीं मिल रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी विवाह में कोई न कोई रुकावट आ रही है। या फिर अच्छा रिश्ता मिलने के बाद भी शादी होते-होते टूट जा रही है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ ज्योतिष के उपाय अपना सकते हैं। ज्योतिष में जल्द विवाह के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक है हल्दी का उपाय। गुरुवार के दिन हल्दी से जुड़े इस उपाय को करने से जरूर लाभ मिलता है। ऐसे में जो भी लड़के-लड़कियां शीघ्र विवाह करना चाहते हैं उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए...
विज्ञापन


Palmistry: हथेली की ये रेखा पूरा करती है विदेश यात्रा का सपना, अपने हाथ में चेक करें है या नहीं 
  • यदि किसी लड़के या लड़की की शादी में देरी हो रही है तो उन्हें हर गुरुवार को नहाने के पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।
  • शीघ्र विवाह के लिए प्रत्येक गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा करने से श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं और शादी में आ रही बाधा जल्द दूर हो जाती है।  
  • जल्द विवाह करना चाहते हैं तो पीले रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा पहनें। इससे जल्द जीवनसाथी मिलता है। साथ ही विवाह योग्य लड़के-लड़कियां काले, नीले और ग्रे रंग के कपड़ों से बचें।  
  • शादी योग्य लड़के प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी की पूजा करें। इसके बाद भगवान हनुमान के माथे से थोड़ा सिंदूर लेकर उसे राम-सीता के चरणों में अर्पित दें। मान्यता है कि 21 मंगलवार तक ऐसा करने से शादी की राह में आ रही बाधा दूर हो जाएगी।  
  • जल्द शादी के लिए हर सोमवार को शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करें। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं। साथ ही शादी में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं।
Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, रुक जाएगी घर की तरक्की 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें