फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: जब घर में हो नकारात्मक ऊर्जा तो कौन-कौन से उपाय करने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

Sun, 09 Nov 2025 03:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु में घर में मौजूद नेगेटिव ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
वास्तु दोष निवारण के लिए घर में वास्तु यंत्र स्थापित करना अत्यंत प्रभावी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जा होती है। जिन घरों में सकारात्मक ऊर्जा होती है वहां पर हमेशाा सुख-शांति, वैभव, संपन्नता और धन-दौलत का आगमन बना रहता है। वहीं इसके विपरीत जिन घरों में नकारात्मक ऊर्जा होती है वहां पर मानसिक परेशानियां, धन हानि और घर में तरह -तरह के क्लेश होते रहते हैं। वास्तु में घर में मौजूद नेगेटिव ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के कुछ उपाय। 
विज्ञापन


सेंधा नमक के उपाय
सेंधा नमक को वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए अत्यंत प्रभावी माना गया है। सेंधा नमक के उपाय से घर की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह और विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहायक होता है। जिन घरों में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और लगातार पैसों से जुड़ी परेशानियां रहती है, उनको घर के मुख्य द्वार पर सेंधा नमक का पानी नियमित रूप से छिड़कें, इससे धन की आवक बनी रहती है। गुरुवार या शनिवार को एक कटोरी में सेंधा नमक और पानी भरकर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और इसे हर हफ्ते बदलें। 

घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा मुख्य द्वार से होकर आती है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा ही रखें। साथ ही मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ स्वास्तिक और ऊं का निशान बनाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 

Vastu Tips: साल खत्म होने से पहले घर ले आएं ये पांच चीजें, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

घर में नल का टपकना अशुभ
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घरों में नल से पानी लगातार टपकता रहता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का बोलबाला रहता है। इससे धन हानि को होती है। ऐसे में फौरन ही नल से टपक रहें पानी को ठीक करें। 

नमक का पोछा लगाएं
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोछा लगाएं। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 

Vastu Tips: वास्तु के ये उपाय जो दिलाते हैं धन में वृद्धि, व्यापार में सफलता और सुख-समृद्धि

तिजोरी में रखें मोर पंख
वास्तु के अनुसार तिजोरी या धन रखने के स्थान पर मोर पंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय से जहां अनावश्यक खर्चे कम होते हैं वहीं घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा फौरन ही दूर हो जाती है।

पंचमुखी हनुमान का चित्र या मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दक्षिण दिशा में पंचमुखी हनुमान जी का चित्र या मूर्ति लगाना बहुत प्रभावी होता है। यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, बल्कि वास्तु दोष के कारण उत्पन्न कष्टों का भी निवारण करता है। 

गंगा जल और कपूर का प्रयोग
सप्ताह में कम से कम एक बार गंगा जल का छिड़काव पूरे घर में करें। यह घर की नकारात्मकता को दूर करता है। साथ ही, रोजाना शाम को कपूर जलाकर उसकी धूप घर के कोनों में फैलाएं। कपूर और गंगा जल का यह मिश्रण शुद्धिकरण का कार्य करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें