वास्तु शास्त्र में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं का नियंत्रित करने के लिए कई तरह के नियम बताए गय हैं, अगर इन नियमों का पालन सही तरीके किया जाता है तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जब हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा रहती है जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता हासिल होती है। इस कारण से घर, दुकान, प्रतिष्ठान और कार्यालय में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कई तरह के बहुत ही सरल वास्तु नियम बताए गए हैं। आइइ जानते हैं धन में वृद्धि, व्यापार में सफलता और सुख-समृद्धि के लिए कौन-कौन से वास्तु के उपाय कारगर साबित होते हैं।
- वास्तु के अनुसार बेडरूम में कभी भी आईना नहीं लगना चाहिए। इसे बहुत की अपशगुन माना जाता है। बेड के बिल्कुल सीध में आइना लगाना वास्तु सम्मत नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव होता है। अगर आपके बेडरूम में कोई आइना लगा हुआ तो उसे फौरन ही हटा देना चाहिए या फिर आइने को पर्दे से ढ़क देना चाहिए।
- वास्तु के अनुसार, कुछ खास दिन और खास मौके पर कर्ज लेने से बचना चाहिए। रविवार, मंगलवार को, संक्रांति के दिन, वृद्धि योग और हस्त नक्षत्र में बैंक से भूलकर भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। इस व्यक्ति हमेशा कर्ज के जाल में फंसा रहता है।
- अगर किसी कारणवश या मजबूरी में कर्ज लेना पड़े तो बुधवार के दिन कर्ज लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने कर्ज लिया है तो पैसे को मंगलवार के दिन ही लौटाएं।
- घर पर सकारात्मक ऊर्जा के लिए और सुख-समृद्धि के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर तीन चीनी सिक्को को लाल रंग के फीते में बांध कर दरवाजे पर लटका देना चाहिए। इससे घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर से दरिद्रता दूर होती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कमरें एक के बाद एक सीधी लाइन में तीन दरवाजे नहीं होने चाहिए, दरअसल इससे शुभ ऊर्जा जल्दी बाहर निकल जाता है और घर में लड़ाई-झगड़ों के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर भागने के लिए हप्ते में कम से दो से तीन बार पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाना चाहिए। इससे घर, दुकान और प्रतिष्ठान से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकालने में मदद होती है।
- जो लोग नौकरीपेशा हैं ऐसे में उनको कभी ऑफिस में दरवाजे की तरफ पीठ करके नहीं बैठना चाहिए। इससे कार्यालय में शत्रुओं और विरोधियों की संख्या में इजाफा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दफ्तर में हमेशा ही इस तरह से बैठना चाहिए कि दरवाजा हमेशा आंखों के सामने हो। इससे तरक्की और वेतन में वृद्धि के योग बनते हैं।