फैक्ट्री का वास्तु
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
ध्यान रखने योग्य अन्य बातें
— फैक्ट्री की बाउंड्री वाल से एक फ़ीट दूर हटकर आग्नेय या वायव्य कोण के भाग में शौचालय बनाए जा सकते हैं।
— वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था उत्तर-पश्चिम या आग्नेय कोण में की जा सकती है।
— फैक्ट्री के दक्षिण भाग में भारी मशीनें या भारी सामान रखा जाना चाहिए।
— उत्तरी भाग में हल्की मशीनें,उत्तर दिशा में कच्चा और आधा बना हुआ माल और बिकने के लिए तैयार माल को वायव्य कोण में रखा जाना उपयुक्त होता है।
— प्रशासनिक विभाग के लिए पूर्व या उत्तर दिशा को अच्छी माना गया है।
— मालिक, अधिकारी और कर्मचारी भी काम करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। फैक्ट्री स्वामी की कुर्सी के पीछे खिड़की नहीं होनी चाहिए, ऐसा होने से मालिक का आत्मविश्वास कम हो सकता है।
— फैक्ट्री के अंदर खुली जगह में वृक्ष लगाने से पूर्व ध्यान रखें कि दक्षिण ओर पश्चिम भाग में बड़े वृक्ष एवं पूर्व या उत्तर में घास का लॉन एवं छोटे फूलों वाले वृक्ष लगाए जाने चाहिए।
कैसे ठीक होगा आपके कारखाने अथवा घर का वास्तु, जानिये वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)