फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर में रखी ये चीजें बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, आज ही कर दें बाहर

Sat, 02 Dec 2023 08:59 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिक्र किया गया है, जो यदि घर में मौजूद हों तो नकारात्मक ऊर्जा आती है और एक के बाद एक परेशानियां बनी रहती हैं।
विज्ञापन
नकारात्मकता फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For Home: हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके पास पर्याप्त धन हो। पूरा जीवन सुख शांति में बीते और कभी भी धन-धान्य की कमी न हो। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे लोगों के जीवन में कोई न कोई मुसीबत लगी रहती है। वास्तु के जानकारों की मानें तो घर में ही मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिक्र किया गया है, जो यदि घर में मौजूद हों तो नकारात्मक ऊर्जा आती है और एक के बाद एक परेशानियां बनी रहती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए वरना ये पैसों से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं...
विज्ञापन


Vastu Tips: जब भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई वास्तु की पांच बातें, जिनको अपनाने से आती है सुख-समृद्धि
विज्ञापन

स्टोर में रखे पुराने सामान 
जिन चीजों की जरूरत नहीं होती है, लोग उसे फेंकने के बजाय स्टोर रूम में रख देते हैं। जबकि अनुपयोगी चीजों को स्टोर में रखना सही नहीं होता है। इन चीजों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिसकी वजह से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

बंद घड़ी
वास्तु के जानकारों का कहना है कि बंद या खराब घड़ी भी तरक्की की राह में बाधा बन सकती है। ऐसे में यदि आपके घर में पुरानी या बंद घड़ी रखी है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें। घर में रुकी हुई घड़ी रखने ने आपका अच्छा समय रुक सकता है। 

पुरानी डायरी 
पुरानी डायरी जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं, उन्हें भी घर में न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरानी डायरी भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं, जिसका असर परिवार के लोगों और उनकी तरक्की पर पड़ता है। ऐसे में पुरानी या बेकार डायरी को भी तुरंत बाहर निकाल दें।

पुराने अखबार  
घर में पुराने अखबार भी जमा कर नहीं रखने चाहिए। ये भी नकारात्मकता का कारण बनते हैं, जिसकी वजह से परिवार में अशांति का वातावरण बन जाता है। ऐसे में यदि आपके भी घर में काफी समय से पुराने अखबार पड़े हुए हैं तो आज ही बाहर निकाल दें या कबाड़ वाले को दे दें।

Unlucky Plants: घर में भूल से भी न लगाएं ये चार पौधे, मानें जाते हैं बेहद अशुभ

पुराने-खराब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन 
घर में खराब मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, बल्ब आदि चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

खराब ताले  
घर में कभी भी पुराने, खराब या जंग लगे ताले भी नहीं रखने चाहिए। इन खराब तालों की वजह से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा आती है। ऐसे में इन तालों को तुरंत सही करवा लें या फिर हटा दें।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें