फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Dosh: घर में फैले वास्तुदोष को फौरन ही दूर करने के लिए करें ये उपाय, खुलेगी किस्मत और आएगी सुख-समृद्धि

Tue, 25 Jul 2023 03:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिसका पालन करने पर घर पर खुशियां बरकरार रहती है। 
विज्ञापन
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी घर में वास्तु दोष पाया जाता है तो वहां पर तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों में घरेलू कलह, आर्थिक बदहाली, मानसिक तनाव और वाद-विवाद का साया बना रहता है। घर में वास्तु दोष होने पर वहां पर रहने वाले सभी सदस्यों की तरक्की रूक जाती है। वहीं दूसरी तरफ जिन घरों में वास्तु दोष नहीं होता है वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। घर में सकारात्मकता होने से घर में हमेशा सुख-सुविधा और संपन्नता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिसका पालन करने पर घर पर खुशियां बरकरार रहती है। 
विज्ञापन


पौधों से दूर करें वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत से पौधे ऐसे होते हैं जिनसे घर में फैली नकारात्मकता फौरन ही दूर हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी घर से नकारात्मक ऊर्जा को भागना चाहते हैं तो घर पर तुलसी, नीम, मनी प्लांट, शमी और बेल का पौधा लगाएं।

झूला लगाएं
आपने कई घरों में झूला लगा हुआ जरूर देखा होगा। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर झूले का उपयोग करने पर घर पर फैला अशुभ शक्तियां दूर हो जाती हैं। वास्तु के अनुसार घर के उत्तरी हिस्से में झूलना लगाना शुभ साबित होता है। 
विज्ञापन


नियमित करें साफ-सफाई
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी वहीं पर निवास करती हैं जहां पर साफ-सफाई और स्वच्छता रहती है। ऐसे में वास्तु दोष को कम करने के लिए घर की नियमित रूप से सफाई जरूर करें। घर के दरवाजे और खिड़कियों की नियमित रूप से साफ-सफाई करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। 

पूजा में घंटी का इस्तेमाल 
जिन घरों में नियमित रूप से देवी-देवताओं की पूजा होती है और घंटी बजाई जाती है वहां पर वास्तु दोष नहीं पैदा होता है। घर पर नियमित रूप से घंटी बजाने पर सकारात्मकता बनी रहती है। 

शंख बजाने के फायदे
हिंदू धर्म में शंख को बहुत ही पवित्र चीज माना गया है। जिन घरों में शंख रखा होता है और उसकी पूजा होती है वहां पर वास्तु दोष नहीं होता है। रोजाना शंख बजाने पर घर से नकारात्मकता दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें