फिल्म सिटी मुंबई का आईड्रीम फ्लोर जहां कामेडी नाईट विद कपिल का सेट लगा हुआ था 25 सितम्बर को आग लग जाने से जल गया। इसी फ्लोर पर 2009 में इमेजिन टीवी के शो राज पिछले जन्म का के सेट में भी आग लगी थी।
वास्तुशास्त्री कुलदीप सालूजा बताते हैं इस सेट पर बार-बार आग लगने की घटना का कारण इस फ्लोर के प्लॉट का वास्तु दोष है। जिस प्रकार का वास्तुदोष इस प्लॉट में है वैसा दोष जिस जमीन या घर में होता है वहां इस प्रकार की घटना होने की संभावना प्रबल रहती है। वास्तुशास्त्री बताते हैं कि जिस प्लॉट पर यह सेट बना था वहां की जमीन अनियमित आकार की है।
क्या प्यार को गहरा कर सकता है यह ज्योतिषीय उपाय
इसके दक्षिण पश्चिम दिशा में छोटी पहाड़ी की ऊंचाई है और पूर्व दिशा में बरसाती नाले की नीचाई है। इससे जिस फ्लोर पर सेट बना हुआ है वहां का उत्तर पश्चिम यानि वायव्य भाग बढ़ा हुआ और ऊंचा है। दक्षिण पश्चिम से तीखी ढ़ाल वाली सड़क फ्लोर तक आ रही है।
इसी वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु विशेषज्ञ ने किचन चैम्पियन सीजन- 4 और छोटे मियां सीजन-3 के सेट पर कुछ वास्तु उपाय किए थे जिससे कार्यक्रम सफल रहा था और शूटिंग में कोई बाधा नहीं आई थी।
वास्तुशास्त्री बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति का घर अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठान ऐसी जमीन पर बना हुआ जो अनयमित यानी कोई भाग बढ़ा या घटा हुआ हो तो पहले चार दीवारी से जमीन कोण को नियमित आकार दें।
आग्नेय कोण की अपेक्षा वायव्य कोण बाहर निकला और ऊंचा नहीं होना चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। उत्तर एवं पूर्व की ओर ढाल तथा दिशा का नीचा होना घर एवं घर में रहने वालों के लिए सुखद होता है। इससे मान-सम्मान एवं यश में वृद्घि होगी है। अग्नि कांड जैसी अनहोनी की समस्या से बचाव होता है।