वास्तुदोष के कारण भी ऑफिस में नहीं लगता मन
ऑफिस में यदि आपका भी काम करने का मन नहीं करता या फिर आप खुद को थका- थका महसूस करते है तो आप इसमें खुद को दोषी मत मानिए, क्योंकि वास्तुदोष के कारण भी ऐसा हो सकता है। मतलब आपके आस पास अगर वास्तुदोष है तो आपके अंदर निराशा की भावना आ जाती है और इससे आपका काम भी प्रभावित होता है। आप यहां बताए जा रहे उपाय को अपनाकर ऑफिस में अपने आस आप के माहौल को सकारात्मक बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- फर्नीचर खरीदने से पहले जान लें शुभ दिन, नहीं तो भुगतना पड़ेगा नुकसान
-अगर आपको ऑफिस ने जाते ही नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है तो आप नमक से 27 दिन तक लगातार पोंछा लगवाएं। ऐसा करने से ऑफिस के बाद आप खुद को थका हुआ महसूस नहीं करेंगे।
-जब भी आप किसी से व्यवसाय में बढ़ोतरी के संबंध में बात करना चाहते है तो फिर पूर्व में बैठकर ही करें।
- अगर आपकी जन्मतिथि में जल तत्व कमजोर है तो ऑफिस में सेलिंग चिप या डॉलफिन की तस्वीर लगाएं।