फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitra Dosh: आपको भी मिल रहे ऐसे संकेत तो समझिए नाराज हैं पितृ, ऐसे में करें ये उपाय

Fri, 28 Apr 2023 12:27 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pitra Dosh: वास्तु शास्त्र के अनुसार जाने-अनजाने में आप ऐसी कुछ गलियां कर बैठते हैं, जिकी वजह से आपके पूर्वज नाराज हो जाते हैं और हर समय कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
Pitra Dosh: आपको भी मिल रहे ऐसे संकेत तो समझिए नाराज हैं पितृ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For Home: हर कोई चाहता है कि उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहे। कभी भी धन की कमी न हो। इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती है या फिर मेहनत करके पैसे तो कमा लेते हैं, लेकिन घर में किसी न किसी कारण तनाव और अशांति बनी रहती है। पैसे आते तो हैं, लेकिन जल्द ही खर्च भी ही जाते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी घर में परेशानियों का कारण आपके मृत पूर्वज भी हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जाने-अनजाने में आप ऐसी कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से आपके पूर्वज नाराज हो जाते हैं और हर समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हालांकि पितरों के नाराज होने पर व्यक्ति को कुछ संकेत मिलने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से संकेत हैं जो ये बताते हैं कि पितृ नाराज चल रहे हैं...

विज्ञापन


Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ, व्यक्ति के जीवन में लाते हैं दुर्भाग्य 

बिना वजह घर में कलेश बढ़ना
यदि आपके घर में बिना किसी बात के ही लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव रहता है तो ये पितृ दोष का एक कारण हो सकता है। इसका मतलब ये हो सकता है कि किसी वजह से आपके पितृ नाराज हैं।
विज्ञापन


काम में रुकावट
यदि बार-बार किसी काम में बाधा आ रही है या मेहनत के बावजूद भी आप किसी काम में सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके पितृ आपसे नाराज हैं।

शादी में बाधाएं आना
यदि परिवार में कोई लड़का या लड़की विवाह योग्य हो गया है, लेकिन उनकी शादी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका मतलब है कि पितर आपसे नाराज हैं।

व्यर्थ में नुकसान होना
वास्तु जानकारों के अनुसार यदि किसी कार्य में अचानक से कोई नुकसान हो जाता है या फिर घर के सदस्यों को बार-बार दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है तो इसका मतलब है कि पितर नाराज हो गए हैं।  
विज्ञापन


Chanakya Niti: पाना चाहते हैं मान-सम्मान तो तुरंत त्याग दें ये आदतें, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

पितृ दोष निवारण के उपाय
पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए किसी भी माह में अमावस्या, पूर्णिमा, तेरस और चतुर्दशी तिथि को अपने घर के हर कोने में घी और गुड़ की धूप दें। साथ ही सुबह उठते ही पितरों को प्रणाम करें और उन्हें फूलों की माला चढ़ाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें