फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaastu tips for happy life : जानें घर में रखी छोटी बांसुरी से कैसे बढ़ेगा आपस का प्रेम

Thu, 14 Feb 2019 01:40 PM IST
Madhukar Mishra अनीता जैन, वास्तुविद्
विज्ञापन
1 of 9
बांसुरी के वास्तु उपाय
घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए हम और आप न जाने कितने प्रयास करते रहते हैं, परन्तु कई बार हमारे न चाहते हुए भी परिवार में अशांति का माहौल बन जाता है और हमें समस्या का समाधान नज़र नहीं आता। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन समस्याओं के समाधान के लिए घर में बांसुरी रखिए, इसको रखने से घर में कई प्रकार के वास्तु दोष दूर होंगे एवं घर में खुशहाली बनी रहेगी।
विज्ञापन

2 of 9
krishna
जहां बांसुरी, वहीं बसते हैं कृष्ण 
भगवान श्री कृष्ण हर पल बांसुरी को अपने साथ रखते थे। प्रेम और शांति का संदेश देने वाली बांस की बांसुरी उनकी शक्ति थी। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है, वहां श्री कृष्ण रहते हैं, जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। घर में बांसुरी रखने से कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 9
krishna
जब बजेगी कृष्ण की बंशी...
बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है इसलिए यह अति पवित्र और पूज्यनीय है। बांसुरी सम्मोहन, ख़ुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी गई है।हर कोई इसकी मधुर धुन से आकर्षित हो जाता है। बांसुरी बजाने पर उससे उत्पन्न होने वाली ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है एवं वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,मन में आनंद की अनुभूति होती है।

4 of 9
happy family - फोटो : social media
खत्म होगी अनबन, बढ़ेगा प्रेम-व्यवहार
बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हैं उस परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है।यदि मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो,तो सोते समय सिरहाने से बांसुरी रखने से लाभ होगा पति-पत्नी में मनमुटाब दूर करने के लिए बांसुरी के साथ-साथ,वैवाहिक रिश्तों में मधुरता लाने के लिए उत्तर दिशा में नाचते हुए मयूर या राधा-कृष्ण की आलिंगनवद्ध पेंटिंग लगाना अच्छा होता है।
विज्ञापन

5 of 9
baby
संतान और समृद्धि के लिए करें ये उपाय
संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को श्री कृष्ण के बालरूप या गाय-बछड़े की तस्वीर शयनकक्ष में लगानी चाहिए। बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक मानी गई है, अतः घर के मुख्य  द्वार पर बांस की सुन्दर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा। इस उपाय से परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी एवं आर्थिक तंगी दूर होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 9
flute
घर में इस दिशा में रखें बांसुरी
घर में बांसुरी ऐसे स्थान पर रखनी या लगानी चाहिए जहाँ से बार-बार आपकी नज़र उस पर पड़े। ऐसा करने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होकर आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

7 of 9
flute
अच्छी सेहत के सिराहने रखें बांसुरी
यदि घर में कोई सदस्य बीमार रहता है तो उसके कमरे के दरवाज़े के ऊपर अथवा सिरहाने बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

8 of 9
business
बांसुरी का यह उपाय बढ़ाएगा व्यापार 
अगर आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा हो तो अपने कार्यालय या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर दो बांसुरी लगाएं।
विज्ञापन

9 of 9
ध्यान
ऐसे सफल होगी आध्यात्मिक साधना 
आध्यात्मिक रूप से उन्नति के लिए या फिर किसी प्रकार की साधना में सफलता की पूर्ती के लिए अपने पूजाघर के दरवाज़े पर बांसुरी लगाने से शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए बल्कि इसे तिरछा लगाना शुभ परिणाम देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें