फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमा कर तो देखें वास्तु के ये उपाय, दूर होंगी मुश्किलें, पढ़ाई में लगने लगेगा मन

Mon, 03 Jun 2019 09:14 AM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Best vastu tips for student
बच्चों की पढ़ाई के लिए माता-पिता हर संभव प्रयास करते हुए उनके जीवन को संवारने का हर संभव प्रयास करते है लेकिन अक्सर अक्सर देखने में आता है कि तमाम प्रयासों के बावजूद भी बच्चा परीक्षा में अच्छे अंक लाने से चूक जाता है। कई बार तो परीक्षा की तैयारी में जी जान लगा देने के बाद वह प्राकृतिक बाधाओं के चलते पिछड़ जाता है। इन्हीं बाधाओं को दूर करने के लिए ज्योतिष एवं वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 9
Best vastu tips for student
पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों की पढ़ाई का कमरा पूर्व या उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में होने से सूर्य, बुध एवं गुरू ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 9
Best vastu tips for student
यदि सुबह सूर्य की किरणें स्टडी रूम में आती हों तो खिड़की दरवाजे सुबह के वक्त खोलकर रखने चाहिए, ताकि सुबह के सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा का लाभ मिल सके।

4 of 9
Best vastu tips for student
स्टडी रूम में मां सरस्वती का चित्र लगायें और उनके सामने पढ़ाई करने से पहले हाथ जोड़कर बुद्धि एवं बल के लिए प्रार्थना करें। साथ ही प्रात:काल ॐ ऐं हीं सरस्वत्यै नमः का जाप करें।
विज्ञापन

5 of 9
Best vastu tips for student
जिन बच्चों को पढ़ाई के दौरान आलस्य आता हो और पढ़ाई से मन भटकने लगता हो उनके स्टडी रूम में यदि हरे रंग का प्रयोग किया जाये तो लाभदायक सिद्ध होगा। सफेद रंग से सुस्ती भरा माहौल बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
पढ़ाई
किसी बीम या दुछती के नीचे बैठकर पढ़ना या सोना नहीं चाहिए, अन्यथा मानसिक तनाव उत्पन्न होता है और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
विज्ञापन

7 of 9
Best vastu tips for student
घर की पश्चिम दिशा में पढ़ाई का कमरा होने पर बच्चों को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से बच्चा परीक्षा के दिनों में कम समय में ज्यादा चीजें याद कर परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त कर सकता है। 

8 of 9
Best vastu tips for student
स्टडी रूम में कम्प्यूटर इत्यादि को आग्नेय से दक्षिण व पश्चिम के बीच कहीं भी रख सकते है।  ईशान कोण में रखे कम्पयूटर शैक्षिक सफलता के लिए उपयोगी नहीं साबित होंगे।
विज्ञापन

9 of 9
Best vastu tips for student
पढ़ाई करने वाले बच्चों को हमेशा दक्षिण या पश्चिम की ओर सिर करके सोना चाहिए ।  दक्षिण में सिर करके सोने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है और पश्चिम में सिर करके सोने से पढ़ने की चाहत दिन-प्रतिदिन बड़ती जायेगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें