मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये 5 प्रसाद
नारियल
नारियल का प्रयोग पूजा पाठ में अवश्य किया जाता है। नारियल को श्रीफल कहते हैं। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी। नारियल मां लक्ष्मी को प्रिय है। इसलिए उन्हें कच्चा नारियल, पानी से भरा हुआ साबुत नारियल या फिर नारियल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
ज्यादातर सर्दियों में आने वाला सिंघाड़ा बहुत शुद्ध माना जाता है क्योंकि पानी में रहने के कारण इसकी ऊपरी सतह सख्त हो जाती है, जिसके कारण कोई जीव-जन्तु इस झूठा नहीं कर पाते हैं। यह मां लक्ष्मी के प्रिय फलों में से एक है।
पान भी माता लक्ष्मी का पसंदीदा माना जाता है। इसलिए पूजा के बाद धन की देवी लक्ष्मी माता को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन की आवक बनती है।
मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। उन्हें कमलगट्टा से निकलने वाला फल यानी कि मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह माना जाता है कि कमलगट्टा कील ऊपरी सतह बहुत कठोर होती है, इसलिए शुद्ध और पवित्र होता है। लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वे प्रसन्न होती हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।
मां लक्ष्मी को बताशे भी प्रिय हैं। इसके पीछे कारण यह माना जाता है कि बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना गया है। इसलिए उन्हें बताशे पसंद हैं। आप मां लक्ष्मी को बताशे भी अर्पित कर सकते हैं।
झटपट बनाएं लजीज सेवई खीर
मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके लिए आप अपने घर पर खीर भी बना सकते हैं। खीर में थोड़ा सा केसर भी डालना चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्यों को वितरित करना चाहिए।