फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot weekly guidance : टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Tue, 30 Apr 2019 11:56 AM IST
Madhukar Mishra डॉ. शिवानी खेतान, टैरो कार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता आने वाले समय की जानकारी देता है, उसी प्रकार टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में संकेत करता है।

Tarot guidance of the week

Ace of cups - यह सप्ताह प्रेमपूर्वक घर के के काम में समय लगाएं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मन प्रसन्न रहेगा।

इस सप्ताह आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड क्या दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मेष -The Magician
Aries (March 21 - April 19)

इस सप्ताह व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। सेहत का ख्याल रखें। समय पर भोजन करें। माता—पिता के साथ समय बिताएं। 
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — पीला
विचार करें — अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं। 
सतर्क रहें — चापलूसों से दूर रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
वृषभ - Seven of pentacles
Taurus (April 20 - May 20)

समय का सदुपयो करें। दूसरों के साथ उन्हें सुधारने के चक्कर में अपना समय नष्ट न करें। अपने पड़ोसियों से भी ज्यादा विचारों का आदान-प्रदान न करें। 
शुभ अंक — 5
शुभ रंग — हरा
विचार करें — शिकायत में वक्त न गवाएं। 
सतर्क रहें — अपने धन को न किसी को उधार दें और न लें। 

4 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मिथुन - Kings of cups
Gemini ( May 21 - June 20)

व्यापार में निर्णय परामर्श करके ही लें। पिता-पुत्र में विवाद न हो तो हर बात में गलत-सही न करने की कोशिश करें। क्रोध से क्रोध बढ़ता है। धैर्य से काम लें। 
शुभ अंक — 8
शुभ रंग — नीला
विचार करें — खामोशी में भी नेक काम होते हैं। 
सतर्क रहें — छोटी-छोटी बातों पर बहस करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

5 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कर्क - Kings of pentacles
Cancer (June 21 - July 22)

इस सप्ताह पूर्व प्रयासों का लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास को नीचे न होने दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फल का सेवन करें। सूर्य से उर्जा मिलती है, इसलिए प्रात:काल सूर्य नमस्कार करें। 
शुभ अंक — 7
शुभ रंग — बैंगनी
विचार करें — हार और जीत हमारी सोच में है। 
सतर्क रहें — दृष्टिकोण को व्यवहारिक बनाएं।
विज्ञापन

6 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
सिंह - Death
Leo (July 23 - Aug 22)

बुद्धि से काम लें। समायोजन हर स्तर पर आवश्यक है। आपको अपना कद और पद बढ़ाने का अवसर मिलेगा। हर चीज में प्रतिक्रिया के साथ हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। 
शुभ अंक — 2
शुभ रंग —  काला
विचार करें — लग्न और योग्यता से कुछ भी पा सकते हैं। 
सतर्क रहें — अपने काम पर पूरा फोकस करें। 
विज्ञापन

7 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कन्या - King of rods
Virgo (Aug 23 Sept.22)

यह समय मौज मस्ती का है। सफलता मिलेगी। समय संतोषजनक है। नौकरी के लिए अच्छा समय है। सप्ताह मनोरंजन, मौज-मस्ती आदि गतिविधियों में व्यस्त रहेगा। 
शुभ अंक — 1
शुभ रंग — सफेद
विचार करें — कठिनाईयों में भी लक्ष्य का पीछा करते रहें। 
सतर्क रहें — अपने कार्यों को शुरु होने से पहले किसी को न बताएं।

8 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
तुला - Nine of swords 
Libra (Sept. 23 - Oct 22) 

अगर कार्य नहीं हो रहे हैं, तो अपने आत्मविश्वास को न गिराएं। तलाश जारी रखें। लगातार कार्य करते रहें। अवसर प्राप्त होंगे। मौजूदा समय कसौटीपूर्ण है, इसलिए सचेत रहकर निर्णय लें। 
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — लाल
विचार करें — श्रेष्ठ भोजन को पाने में विचार करें। 
सतर्क रहें — गुस्से में कोई भी कमिटमेंट न करें।  

9 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
वृश्चिक - Wheel of fortune
Scorpio (Oct 23 - Nov 21)

रुके हुए काम बनेंगे। हो सकता है कि आपकी तरक्की से आपके करीबी लोग खुश न हों। अपने बीच होने वाली गतिविधियों को लेकर सावधान रहें। संगीत में दिलचस्पी बढ़ेगी। किसी को धन उधार न दें और खर्च संभलकर करें। 
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — पीला
विचार करें — जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है। परिस्थितियों से घबराएं नहीं, आगे बढ़ते जाएं।  
सतर्क रहें — किसी काम में सोच—समझकर धन लगाएं। कोई आपका पैसा गलत जगह फंसवा सकता है। सचेत रहें। 

10 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
धनु - Ace of pentacles
Sagittarius (Nov 22 - Dec 21)

आप जीत के पथ पर हैं। आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें। हो सके तो योग के लिए प्रतिदिन आधा घंटा जरूर निकालें। यात्रा का योग है। 
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — सफेद
विचार करें — वक्त सारे घाव भर देता है।
सतर्क रहें — दिन भर में दो से तीन लीटर पानी अवश्य पिएं। 

11 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मकर - The moon
Capricorn (Dec 22 - Jan 19)

अपने मार्ग पर सजग रहें। पारिवारिक कार्यों के लिए समय निकालें। परिवार के साथ समय बिताने पर खुशी मिलेगी। आप इस दौरान अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए चीजों को अपने पक्ष में करने में कामयाब होंगे। 
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — फिरोजी
विचार करें — गलतियों पर झगड़ने से रिश्ते उलझ जाते हैं। 
सतर्क रहें — आलस्य को बढ़ावा न दें। समय का सदुपयोग करें। 

12 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
कुंभ - Five of rods
Aquarius (Jan 20 - Feb 18)
यह सप्ताह लोगों से लड़ाई करने का नहीं है। इस समय अपनी बात को धैर्यपूर्वक लोगों तक पहुंचाएं। वाहन ध्यानपूर्वक चलाएं। थोड़ा समय पार्क में बिताएं। अपने विचारों को जीवनसाथी के साथ शेयर करें। परिवार में प्यार के साथ रहें।
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — हरा
विचार करें — कुछ पाना है तो अपने तौर-तरीके बदलें, अपने इरादे नहीं।
सतर्क रहें — किसी चीज के आकर्षण में फंसकर बगैर सोचे-समझे अपना कदम आगे न बढ़ाएं। 
विज्ञापन

13 of 13
Tarot weekly horoscope May 2019
मीन - Two of swords
Pisces (Feb 19 - March 20)

इस सप्ताह स्वभाव में उग्रता रहेगी। आप उदास महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी या साझेदार से मनमुटाव हो सकता है। दृष्टिकोण में बदलावा लाने की जरूरत है। संगीत सुनने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — मस्टर्ड
विचार करें — मेहनत वह सुनहरी चाभी है, जो बंद भविष्य भी खोल देती है। 
सतर्क रहें — आंख बंद करने से मुसीबत खत्म नहीं होती है। मुसीबतों का साहस सामना करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें