फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 May Cancer Tarot Rashifal: कर्क राशि के जातकों का ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा, पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Sat, 24 May 2025 07:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tarot Card Rashifal: आपको अब अपने जीवन में मिली गाइडेंस समझ में आ रही है और आप उसे गंभीरता से अपना रहे हैं। अपने दिल और दिमाग को साथ लेकर आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का समय है।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Tarot Reading Of Kark Rashi: टैरो डेक हमारे जीवन की कहानियों को बयां करने वाला एक अद्भुत साधन है। इनमें मौजूद हर कार्ड, खासकर मेजर आर्काना, जीवन के बड़े बदलावों, महत्वपूर्ण मोड़ों और गहरे भावनात्मक अनुभवों का प्रतीक होता है।

विज्ञापन

Numerology: दिल के बड़े साफ होते हैं इस मूलांक के लोग, करियर में बनाते हैं अलग पहचान
कर्क राशि के जातकों के लिए निकले कार्ड  द हायरफेंट और नाइट ऑफ वान्ड्स यह दर्शाते हैं कि आपको किसी व्यक्ति या ब्रह्मांड की ओर से गाइडेंस मिल रही है। यह सलाह आपके जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे करियर या प्रेम संबंधों से जुड़ी हो सकती है। पहले आप इस मार्गदर्शन को शायद पूरी तरह से नहीं समझ पा रहे थे या इसे नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन अब आप इसे गंभीरता से ले रहे हैं और इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनि-शुक्र और चंद्रमा की युति से बना त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के भाग्य में होगा बड़ा बदलाव

इस समय आप अपने करियर या लक्ष्य के प्रति अधिक सजग और फोकस्ड दिख रहे हैं। आप समझ रहे हैं कि सही दिशा में कदम उठाना कितना आवश्यक है। आपकी ऊर्जा और जोश इस दिशा में आपको आगे बढ़ा रहे हैं। आपमें जोश और उत्साह के साथ-साथ एक गहरी समझ भी आई है। आप न केवल अपने दिल की सुन रहे हैं, बल्कि दिमाग से भी सोच-समझकर फैसले ले रहे हैं। यह संतुलन आपके लिए नए अवसरों और सफलताओं का द्वार खोल सकता है। अब समय है कि आप अपने इरादों को मजबूत करें और आत्मविश्वास के साथ अपने चुने हुए रास्ते पर चलें। जो मार्गदर्शन आपको मिल रहा है, उस पर भरोसा करें और बिना हिचकिचाहट के आगे बढ़ें।

विज्ञापन

Mangal Gochar: 7 जून को मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें मेष और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें