फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2023: 15 फरवरी को शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Wed, 01 Feb 2023 02:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shukra Transit In Pisces 2023: सुख, वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र 05 फरवरी 2023 को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के इस गोचर का असर सभी राशियों के जीवन पर होगा। इस दौरान कुछ राशियां काफी भाग्यशाली होंगी।
विज्ञापन
साल 2023 में शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shukra Transit In Pisces 2023: साल 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक शुक्र देव भी हैं। सुख, वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र 15 फरवरी 2023 को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के इस गोचर का असर सभी राशियों के जीवन पर होगा। इस दौरान कुछ राशियां काफी भाग्यशाली होंगी। वहीं कुछ राशियों के जीवन में अप्रत्याशित परिवर्तन होंगे। ज्योतिष के अनुसार, नए साल में शुक्र के मीन राशि में जाते ही कुछ राशि के जातकों की किस्मत पलट सकती है। उन्हें करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य समेत कई मामलों में बड़ा लाभ होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वो चार भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं... 

विज्ञापन


वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
विज्ञापन


 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन


कन्या राशि
15 फरवरी 2023 को शुक्र ग्रह कन्या राशि के सप्तम भाव में गोचर करने जा रहे हैं, जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कुल मिलाकर शुक्र का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है।  

तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार शुक्र का गोचर तुला राशि से छठे स्थान में होने जा रहा है, जिसे रोग, शत्रु का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। वहीं कोर्ट, कचहरी जैसे मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। इस समय आपके करियर में प्रगति होगी और आपको कारोबार में भी लाभ हो सकता है। 
 

ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण

मिथुन राशि 
मिथुन की राशि से दशम स्थान में शुक्र देव प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा जो कारोबारी हैं, वो लोग अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें