फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Grah Upay: कुंडली में शुक्र ग्रह है कमजोर, तो करें ये उपाय, मिलेगा धन लाभ

Wed, 29 Dec 2021 02:51 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Shukra Grah Upay: ज्योतिष में नवग्रहों की शुभता पाने के लिए कई उपाय बताए गये हैं।  ग्रहों की शुभता पाने के लिए उनसे जुड़े देवी-देवता की पूजा अत्यंत ही सरल एवं अचूक उपाय माना जाता है। नव ग्रहों में हर ग्रह की स्थिति ही हमारी कुंडली बनाती है और इसमें शुक्र ग्रह का स्थान बहुत महत्वपू्र्ण है। आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए हमें क्या उपाय करने चाहिए। 
विज्ञापन
Shukra Grah Upay - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shukra Grah Upay: हमारे जीवन में ग्रहों की चाल और नक्षत्र गहरा असर डालते हैं। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हमारे सौरमण्डल के ग्रह हमारे जन्म के समय अपनी जिस स्थिति में रहते हैं उसी के आधार पर हमारा भविष्य तय करते हैं। ज्योतिष के अनुसार पृथ्वी पर जन्म लेते ही किसी भी व्यक्ति का संबंध नवग्रहों से जुड़ जाता है और जीवन भर कुंडली के ये 12 भावों में स्थित ग्रह सुख-दु:ख का बड़ा कारण बनते हैं। ग्रहों की शुभता जहां जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारण बनती है तो वहीं इसके अशुभ फल देते ही आदमी अर्श से फर्श पर आ जाता है। ज्योतिष में इन नवग्रहों की शुभता पाने के लिए कई उपाय बताए गये हैं।  ग्रहों की शुभता पाने के लिए उनसे जुड़े देवी-देवता की पूजा अत्यंत ही सरल एवं अचूक उपाय माना जाता है। नव ग्रहों में हर ग्रह की स्थिति ही हमारी कुंडली बनाती है और इसमें शुक्र ग्रह का स्थान बहुत महत्वपू्र्ण है। आइए जानते हैं कि शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए हमें क्या उपाय करने चाहिए। 
विज्ञापन


शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
  • जिन जातकों का शुक्र ग्रह कमजोर है, उनको शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। व्रत 21 या 31 रखने चाहिए। इसके बाद व्रत का पारण करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र मजबूत होता है और माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है। 
  • शुक्र दोष को दूर करने के लिए शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।  इस मंत्र की 5, 11 या 21 माला का जाप करने से शुक्र प्रबल होता है। 
  • यदि किसी जातक का शुक्र ग्रह कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए दान करें। दान में सफेद वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि का दान करें। इनके अलावा आप श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही आदी का भी दान कर सकते हैं। 
  • जिन जातक का शुक्र कमजोर है उन्हें हीरा धरण करना चाहिए, यदि हीरा संभव न हो तो जातक शुक्र का उपरत्न कुरंगी, दतला, तुरमली या सिम्मा धारण कर सकते हैं। 
  • यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो आप अपने साथ रह रही महिलाओं या सभी महिलाओं का सम्मान करें। अपने आसपास सफाई रखें। और इसके साथ ही यदि आप इतर का प्रयोग करते हैं तो भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें