फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushya Nakshatra 2022: आज पुष्य नक्षत्र पर करें दीपावली की खरीदारी, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Tue, 18 Oct 2022 03:02 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

पुष्य नक्षत्र को सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने वाला शुभ योग माना गया है। इसीलिए इस दिन कुछ न कुछ खरीदारी जरूर करनी चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।  
 
विज्ञापन
इस शुभ नक्षत्र में करें खरीदारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pushya Nakshatra mein Khareedari Karna Hai Shubh:  धनतेरस से पूर्व यदि कोई खरीदारी करने का शुभ दिन और मुहूर्त माना जा रहा है तो वह है आज। आज यानि 18 अक्तूबर मंगलवार को पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। आज पुष्य नक्षत्र प्रातः 5:13 से आरंभ हो चुका है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी शुभ माना जाती है और खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक साथ रहती है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार पुष्य नक्षते पर खरीदी गई चीजों से व्यापार में भी धन लाभ होता है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पूरा दिन पुष्य नक्षत्र है। आज तुला संक्रांति भी है और इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं पुष्य नक्षत्र कब से कब तक रहेगा और इसका क्या महत्व है। 

विज्ञापन

मंगल पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त
18 अक्टूबर, मंगलवार, प्रातः 5:13  से आरंभ 
19 अक्टूबर, बुधवार , प्रातः 08 : 02 पर समाप्त 

अन्य शुभ योग 
सिद्ध योग: 18 अक्तूबर, मंगलवार, सायं 04: 53 तक। इसके पश्चात साध्य योग आरंभ।  

Dhanteras 2022: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, इन देवताओं का भी होता है पूजन, जानिए पूजन विधि और मंत्र
विज्ञापन


पुष्य नक्षत्र के दिन चौघड़िया मुहूर्त 
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): 18 अक्तूबर, मंगलवार, प्रातः 09:15 से दोपहर 1:32 तक 
अपराह्न मुहूर्त (शुभ): 18 अक्तूबर, मंगलवार, दोपहर 02:57 से सायं 4:23 तक 
सायंकालीन मुहूर्त (लाभ): 18 अक्तूबर, मंगलवार,सायं 07: 23 से रात्रि 8:57 तक 
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर):  18 अक्तूबर, मंगलवार, रात्रि 10: 32 से 19 अक्तूबर, बुधवार, तड़के 03:15 तक 

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 
पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त : 18 अक्तूबर, मंगलवार, प्रातः 06:23 से 19 अक्तूबर, बुधवार प्रातः 06:24 तक 
कुल अवधि: 24 घंटे 01 मिनट 

क्यों खास है पुष्य नक्षत्र 
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है। पुष्य नक्षत्र में किसी नए काम की शुरुआत शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि इस दिन बहीखाते और कलम-दवात खरीदना शुभ होता है। मान्यता अनुसार ऐसा करने से काम-काज में शुभता बढ़ेगी। इसके साथ हई इस बार मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से इस शुभ में की गई खरीदारी, लेन-दें और निवेश से धन की दिन प्रतिदिन वृद्धि होती है। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें