इस हफ्ते सबसे बड़े ग्रह गुरु की चाल बदल रही है। गुरु के वक्री होने से जहां कई राशियों को लाभ मिलेगा वहीं कुछ राशियों पर गुरु के शुभ प्रभाव में कमी भी आएगी। ऐसे में यह हफ्ता आपके लिए कितना शुभ लाभदायी रहेगा जानिए।
विज्ञापन
मेष राशिः अपने लक्ष्यों की ओर आसानी से बढ़ते रहेंगे
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपकी एकाग्रता में कोई कमी नहीं होगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर आसानी से बढ़ते रहेंगे। इस दौरान व्यक्तिगत स्तर पर आप कई परिवर्तन देखेंगे। ये परिवर्तन स्वाभाविक तौर से सकारात्मक होंगे। आर्थिक स्तर पर बात करे तो आपके लिए यह समय एकदम सुखद है। आपके किसी प्रियजन के विचार आपके व्यवहार में सकारात्मकता लाने में सहायक होंगे। आप सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः धन लाभ के अवसर आएंगे
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपको स्वयं पर अत्यंत विश्वास होगा। निजी जीवन में आप अपने लक्ष्यों की ओर केन्द्रित रहेंगे। आपके सगे-संबंधी सदैव आपके सहयोग में रहेंगे और आपके प्रयासों को सराहेंगे। व्यवसायियों के लिए भी बेहतर धन लाभ के अवसर आएंगे। आप में से जो व्यक्ति अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह उपयुक्त समय है। इस दौरान उन्हें लाभकारी सौदे करने को मिल सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आप आर्थिक रूप से सशक्त भी रहेंगे। किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप व्यर्थ खर्चा न करें। आप अपने प्रियजनों और परिजनों के साथ पर्याप्त समय व्यतीत कर सकेंगे।
मिथुन राशिः जीवन मे नए नए प्रयोग करेंगे
इस सप्ताह आप किसी भी प्रकार के जोखिम से नही डरेंगे और जीवन मे नए नए प्रयोग करेंगे। और इस पूरे समय आपका प्रेम जीवन खुशी और प्यार से भरा रहेगा और आप साथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। कार्य स्थल में भी आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ते हुए देख सकेंगे। इस समय आपका काफी काम या तो रुका हुआ है या अधूरा पड़ा है, आपको इस हफ्ते इन सभी कार्यो को समय रहते पूरा करना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः व्यक्तिगत जीवन में कठिनाई आ सकती है
इस सप्ताह आपको उन सभी विकर्षणों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए जो आपको अपने दायित्वों को पूरा करने से रोक रहे हैं। मित्रों के साथ पार्टी करना ठीक है किन्तु उस समय नहीं जब आपको अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। ऐसे में आपके व्यक्तिगत जीवन में और भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह अपनी प्राथमिकताओं को निर्धारित करें और उसके अनुसार अपने कार्य करें।
विज्ञापन
सिंह राशिः जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकता है
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप में से कुछ व्यक्ति नए और बेहतर रोजगार की तलाश में दूसरे शहर जाने का विचार भी बना सकते हैं। हालाँकि इसमें कुछ परेशानियां जरूर आएँगी पर आप हिम्मत ना हारें क्योंकि यह परिवर्तन आपकी बेहतरी के लिए ही है। व्यर्थ तनाव ना लें। मामूली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु घबराएं नहीं, यह दौर अस्थायी है और कुछ ही दिनों में ठीक भी हो जाएँगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह की शुरुआत आप बहुत ही आरामदायक तौर पर करेंगे, ना की गत सप्ताहों की तरह विचलित और चिंतित होकर। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा और आप अपने व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्वों को पूरा कर सकने में सक्षम रहेंगे। व्यवसायिक स्तर पर भी आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा कर इस सप्ताह लाभ ही कमाएँगे। बहुत दिनों से चला रहा कानूनी मसला अब सुलझने की उम्मीद कर सकते हैं।
तुला राशिः जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह आपको अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी पुराने मित्र या प्यार से आप अपने रिश्ते को पुनर्जीवित करना चाहेंगे। आप में से अधिकांश व्यक्तियों के लिए इस सप्ताह एक नया रिश्ता बनने के आसार है। आप सामाजिक तौर पर भी सक्रिय रहेंगे और नए-नए लोगों से मिलेंगे। आप को अद्भुत चीजों को तलाशना काफी पसंद है और इस समय भी आप यही करेंगे। व्यवसायिक स्तर पर इस सप्ताह किसी भी दस्तावेज़ को स्वीकृति देने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें।
वृश्चिक राशिः आर्थिक संतुलन में परेशानी आएगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिए थोडा कठिन रहेगा क्योंकि कोई आपकी भावनाओं के साथ पहेलियॉ खेल सकता है। चीजों पर ध्यान केन्द्रित करने में भी परेशानी हो सकती है। कई विकर्षण आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित बनाए रखने में भी आपको परेशानी होगी। सप्ताहांत तक आपके मूड में सुधार आएगा और अपने जीवन में बेहतर परिवर्तन देखेंगें। इससे आप अपने आपको काफी संतुष्ट महसूस करेंगे।
धनु राशिः व्यस्तता में बीतेगा सप्ताह
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह खुद को एक बहुत ही व्यस्त महसूस करेंगे, आप अपने सभी लक्ष्यों को एक साथ पाना चाहेंगे और साथ ही परिवार को भी समय देना चाहेंगे। अपने परिवार की बहुत ज्यादा उपेक्षा ना करें वरना वे आपसे निराश हो जाएंगे। उन्हे जितना हो सके उतना समय दें। इस सप्ताह महिलाओं को खासकर अपने मानसिक स्वास्थ्य का खयाल रखने की जरूरत है, बेचैनी और घबराहट से दूर रहें।
मकर राशिः कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
अपने उत्साह और सकारात्मक व्यक्तित्व से आप इस सप्ताह सबसे शीर्ष पर बने रहेंगे। सामाजिक उत्सवों और पार्टियों में भी आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और आपके जादू से बचना दूसरों के लिए सरल ना होगा। करियर के लिहाज़ से भी यह सप्ताह आपके लिए कई सकारात्मक अनुभव लेकर आएगा। कार्यस्थल में पदोन्नति के भी प्रबल आसार है और आपके कड़े परिश्रम और प्रयासों के लिए आपकी प्रशंसा होना तो तय है।
कुंभ राशिः आर्थिक परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आपको एक निजी समस्या का सफल समाधान मिलेगा और आप राहत महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह का तनाव नहीं लेंगे और अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकेंगे। आप में से कुछ लोग बहुत जद्दोजहद के बाद नौकरी पा सकेंगे। अधिक से अधिक प्रयास करके आप अपनी आर्थिक परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। सप्ताहांत तक आपकी आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखेंगे।
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके समक्ष आने वाली किसी भी समस्या का निदान आप पलक झपकते ही कर लेंगे। व्यक्तिगत स्तर पर आप बहुत ही सचेत रहते है और किसी भी सूरत में यह नहीं चाहते कि आप दूसरों की भावना को ठेस पहुंचाएं। जो आपके चहेते है उनके लिए आप विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखते है कि कभी भी आप उन्हें आहत ना करें। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप अपनी कार्यकुशलता से अपनी परेशानियों से निपटने में सक्षम रहेंगे।