फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की बदली चाल से आज किसे लाभ किसे नुकसान होगा

Mon, 06 Feb 2017 09:09 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आज गुरु की चाल बदल रही है। कन्या राश‌ि में गुरु वक्री चाल से चलेंगे इससे आज कई राश‌ियों के व्यक्त‌ि बीते कुछ समय से चली आ रही परेशान‌ियों से राहत महसूस करेंगे जबक‌ि कुछ राश‌ियों के व्यक्त‌ियों को उलझनों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

मेष राशि: किसी से मदद लेने में ना हिचकिचाएं

2 of 13
मेष राश‌ि
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपके करीबी रिश्ते विश्वास और आपसी समझ पर आधारित हैं। जो सहयोग आप एक दूसरे को देंगे उससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज अपने प्रेमी के साथ छुट्टी पर जाने के बारे में विचार करें। प्रेमियों के लिए उत्तर दिशा में प्रस्थान करना सबसे सही है। यदि आपका व्यवसाय बाहरी सौन्दर्य, उदाहरणार्थ फैशन अथवा मॉडलिंग के जगत से जुड़ा हुआ है तब आज का दिन सुखद है। हालांकि आज व्यापार में कोई बाधा खड़ी नहीं होगी पर आपको इसका डर लगा रह सकता है। चिंता मत कीजिए कोई अड़चन आई भी तो क्षणिक होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है और भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। आज आपका मूड अच्छा नहीं रहेगा जिस कारण आप ध्यान ही नहीं लगा पा रहे हैं। उसकी वजह से अनचाही बहास में पड़ सकते हैं। कोशिश करें की आप शान्त रहें। अपने मूड को ऐसे ही भटकने न दें अन्यथा बाद में पछतावा हो सकता है।
विज्ञापन

वृष राशि: तनाव कम करने के लिए दोस्तों से बात करिए

3 of 13
वृष राश‌ि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। आप अपनी नई और अच्छी सोच के कारण अपने साथी का ध्यान अपनी और केन्द्रित करेंगे। आप में इस बदलाव के कारण आपका साथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करेगा। विक्रय के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने में कठिनाई हो सकती है और संभव है कि आज अधिकारियों की डांट भी खानी पड़े। आपको दिन के प्रत्येक क्षण में पूरी तरह से तैयार रहना होगा। यदि आप अपने घर में ही काम करते हैं तो आज व्यावसयिक परिसर की ओर भी आपको जाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। आज आप दिमाग की शान्ति के लिए जगह ढ़ूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे। आप आज आराम करें आप फिर से अपनी ऊर्जा पाकर अच्छा अनुभव करेंगे और जीवन की तरफ साकारत्मक नजरिये से देखेंगे।

मिथुन राशि: परिवार के साथ समय बिताएं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आप छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। यदि आप प्रबन्धक हैं तब आपको कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों के लिये सही और कार्यकुशल वातावरण बनाना होगा। ऐसा वातावरण बनाएं, जिसमें हर कर्मचारी अपनी ओर से संस्थान के विकास के लिये प्रयासरत्त रहने की स्वतंत्रता पा सकें। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करें ताकि आपका पसीना निकले। अपना ध्यान व्यायाम में लगाएं, इससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। हो सकता है, शुरुआत में आप थकावट महसूस करें, मगर बाद में आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी सेहत बेहतर हो रही है।
विज्ञापन

कर्क राशि: सफलता अवश्य मिलेगी

5 of 13
कर्क राशि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने इन्श्युरेन्स या फिक्स्ड डिपोडिज में सही इरादे से पैसा लगा रखा है तो वह लम्बे समय में लाभ देगा। इस तरह आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। याद रखे नकारात्मक सोच वालों का जीवन अच्छा नही होता इसलिए सकारात्मक सोच रखें। आप किसी भी वजह से गुस्सा न करें और ना ही तनाव लें इससे आपको शारीरिक चोट मिल सकती है।
विज्ञापन

सिंह राशि: आज आपको मानसिक शांति मिलेगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें। आज कोई व्यक्ति आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगा। यह आपकी जिंदगी में नई उंमग और जज्बात पैदा करेगा। अपने को पहली बार प्यार में पाकर आप हैरान होंगे। अगर इस रिश्ते में आकर्षण से आगे कुछ संभावना दिखे तो उसके बारे में गंभीरता से सोचा जा सकता है। आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। अगर आप आर्थिक जगत में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए मददगार साबित होगा। बस एक बात का ख्याल रखिए कि निवेश के साथ-साथ आपका चुनाव सही हो। कान में संक्रमण होने पर लापरवाही ना बरतें। सभी लक्षण संकेत कर रहे हैं कि यह संक्रमण गंभीर भी बन सकता है इसलिए अच्छे चिकित्सक के पास जाएं। दवाइयां लेने में लापरवाही ना बरतें।
विज्ञापन

कन्या राशि: आज अपने गुस्से पर काबू रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को ले कर हो सकता है। झगड़ा करने से बचें और अपने घर की शांति बनाए गखें। हाल में हुए लड़ाई झगड़े व गलतफहमी के कारण आप आज बोझिल महसूस करेंगे, किन्तु यह समय जल्दी ही समाप्त होने वाला है। ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज का दिन सामान्य ही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अब आप राहत महसूस कर रहे हैं। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इन दिनों हो रही भरपूर आमदनी में से कुछ रकम आड़े वक्त के लिए बचाकर रखिए। अगर आपको बल्डशुगर जैसी समस्या है तो आज आपको ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। आज सेहत से सम्बन्धित परेशानी बनी रहेगी।

तुला राशि: दोस्त या परिजन से सलाह लें

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। मदद के लिए आप उन पर निर्भर भी रह सकते हैं। वो आपको सही सलाह ही देंगे। आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे। इस समय आपको शीघ्र ही बहुत बड़ी जमीन खरीदने के अवसर मिलेंगे। आपको इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए क्योंकि आपका आर्थिक भार भी कम हो सकता है। आज आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे। और यह सब अच्छी नींद की वजह से है। अपनी इस ऊर्जा का इस्तेमाल ताजी हवा लेने में और व्यायाम करने में लगाएं, ताकि यह ऊर्जा बराबर बनी रहे।

वृश्चिक राशि: आज हर काम में सफलता मिलेगी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। आपके रोमांटिक जीवन में गलतफहमी व मतभेद के कारण कलह होने की संभावना है। अपने किसी विश्वासपूर्ण दोस्त को सुलह कराने को कहें। समय के साथ ही संबंध सामान्य होंगे। आपकी जिज्ञासू प्रवृत्ति के कारण आपको अपने प्रयासों के परिणाम तुरंत ही मिल सकेंगे। अगर आप काम को नए तरीके से करना चाहते हैं तो आपको रचनात्मक होना होगा। आपके धैर्य और समस्या को समझने की क्षमता के कारण हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आज नई कार खरीदने का योग है। हालांकि आपको लगेगा पुरानी कार को बेचने में दिक्कत आ रही है, फिर भी नई कार खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी उर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे।

धनु राशि: दोस्तों के साथ घूमने जाएं

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप सारा दिन दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएंगे जिससे आपके बहुत खुशी मिलेगी। इन दिनों आपके रिश्ते मजबूत बन रहे हैं और आपके आस-पास के लोग आपकी खुशी का स्त्रोत हैं। आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से बड़ा ज्यादा प्यार और गर्मजोशी मिलेगी। अपनी भावनाएं उसके साथ खुलकर बांटें, आपको भी जवाब में वही मिलेंगी। आज आपको लगेगा कि कोई आपको सही दिशा दिखा रहा है। ये कोई सलाहकार या फिर आपकी जिन्दगी में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति भी हो सकता है। ये व्यक्ति आज आपकी कैरियर संबंधी उलझनों को सुलझाने में मदद करेगा। आज संभव है कि आप ये महसूस करें कि काफी वित्तीय बहिर्गमन हो रहा है क्योंकि काफी समय से विदेशी मेहमान आपके साथ हो सकते हैं। हो सकता है कि ये खर्च आपको अभी भारी लगे लेकिन आगे चलकर ये आपके लिये फायदे का सौदा साबित होने वाला है। पेट रोग सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। अगर आप तनाव में हैं तो पता करें आपने क्या खाया था जिससे परेशानी आ रही है।

मकर राशि: अचानक धनवर्षा हो सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त कार्य भार सोंपा जा सकता है। सबके साथ मिल कर काम करने की आपकी क्षमता के कारण आप इसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। ध्यान रखें कि अगर आप सफल होते हैं तो संस्था में आप को बहुत ही खास स्थान मिल सकता है। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। जमीन जायदाद पर किया गया खर्च आगे चल कर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे अचानक धनवर्षा भी हो सकती है। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपकी मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी आ सकती हैं इसलिए हल्का व्यायाम करें।

कुंभ राशि: आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी। आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आपका पार्टनर भी शुरुआती शर्म के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा और आप दोनों सकारात्मक भावनाओं में बहते रहेंगे। इस मौके का आनंद लें। आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे। निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। असल में इस समय बाजार की हलचल पर नजर रखें और कोई जोखिम भरा निर्णय ना लें। बाजार को लेकर ठोस खबर जल्दी ही आ जाएगी, फिर सोच समझकर निवेश करें। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित रोगों से मुक्ति मिलेगी और चले आ रहे रोगों में आराम मिलेगा। आप इसके साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभायें।
विज्ञापन

मीन राशि: आज के दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज के दिन आराम करें और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करें। हाल के दिनों में मानसिक तनाव के कारण आप कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन आज सारी परेशानियां भूल कर आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आपका हृदय अपने साथी के वियोग से व्यथित है। आज आप अपने साथी से मिलने के कार्यक्रम में कुछ प्रगति का अनुभव करेंगे, जबकि वास्तव में आज भेंट न हो सकेगी। अगर आप सोचते हैं कि कैरियर के क्षेत्र में आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं तो ये समय कैरियर सलाहकार से सलाह लेने का है। आज शेयर बाजार में तगड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप इस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। आज इस बात पर नजर रखें कि शेयर बाजार में क्या कुछ चल रहा है, इससे भविष्य में निवेश करने में आसानी रहेगी। इस समय से सबक लें, इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। और दिनों के मुकाबले आज आपको कम भूख लगेगी। हो सकता है यह ज्यादा तनाव की वजह से हो रहा हो। आप खुद पर ज्यादा तनाव ना डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें