फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (17 to 23 Feb): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कारोबार में मंदी बनी रह सकती है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा-उतार चढ़ाव लिए रह सकता है। करियर हो या कारोबार इस सप्ताह आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही मनचाही सफलता मिल पाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना कार्य किसी दूसरे पर छोड़ने की भूल करने से बचना होगा, अन्यथा उसके बिगड़ने पर मान-सम्मान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इस सप्ताह आपको अपनी उर्जा एवं धन आदि का भी प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कारोबार में मंदी बनी रह सकती है। इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचें।

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के संवाद बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन न करें। वैवाहिक सुख के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें